बिलासपुर

बिलासपुर : मायके जाने निकली महिला को लिफ्ट देने के बहाने मंडी ले जाकर गैंगरेप ; तीन गिरफ्तार…

बिलासपुर। जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मायके जाने के लिए बस स्टैंड में खड़ी एक महिला को आरोपी ने लिफ्ट दिया। उसे रिसदा मंडी लेकर गया। यहां उसके दो अन्य साथी भी थे। तीनों ने जोर जबरदस्ती कर बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैमस्तूरी में बुधवार को 30 वर्षीय एक महिला मायके जाने के लिए घर से निकली थी। शाम 7 बजे वह बस स्टैंड के पास खड़ी बस का इंतजार कर रही थी। तभी एक आरोपी बाइक में उसके पास आया और उसे छोड़ने की बात कहते हुए बाइक पर बैठने के लिए कहा। जान पहचान होने के कारण महिला उसकी बाइक पर बैठ गई। दूसरी बाइक में दो अन्य साथी भी थे। तीनों उससे बात करते हुए रिसदा मंडी ले गए। यहां तीनों ने बलपूर्वक महिला के साथ दुष्कर्म किया।इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

इस हादसे से पीड़ित महिला सदमे में रही, उसने किसी से कुछ नहीं कहा। दूसरे दिन गुरुवार की सुबह वह हिम्मत जुटाकर थाने पहुंची और तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई।

पुलिस ने जुर्म दर्ज कर रिसदा निवासी यजवेंद्र सिंह चंदेल, अखिलेश सिंह चंदेल, और प्रमोद सिंह चंदेल को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

Ambika Sao

( सह-संपादक : छत्तीसगढ़)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!