रायपुर

रायपुर : गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में हुआ बदलाव, 2 अप्रैल से लागू होंगे नए आदेश…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए लोक शिक्षण संचालनालय ने प्रदेश के सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों के समय में बदलाव किया है। यह नया समय 2 अप्रैल 2025 से 30 अप्रैल 2025 तक प्रभावी रहेगा।

लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार :

  • एकल पाली वाले स्कूल: प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई और हायर सेकेंडरी विद्यालय सुबह 07:00 बजे से 11:00 बजे तक संचालित होंगे।
  • दो पालियों वाले स्कूल:
    • प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय: सुबह 07:00 बजे से 11:00 बजे तक।
    • हाई और हायर सेकेंडरी विद्यालय: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक।

इसके अलावा, कार्यालयीन समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है, यानी सरकारी दफ्तर अपने पूर्व निर्धारित समय पर ही संचालित होंगे।

शिक्षा विभाग ने जारी किया निर्देश : लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी इस आदेश की प्रति सभी संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा, जिला शिक्षा अधिकारी, कलेक्टर और संबंधित विभागों को भेज दी गई है। शिक्षा विभाग का कहना है कि गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से प्रदेश में तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे बच्चों को लू और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए स्कूलों के समय में यह बदलाव किया गया है।

गर्मी बढ़ी तो हो सकता है आगे भी बदलाव : मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, आगामी दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना है। यदि तापमान में अधिक वृद्धि होती है तो स्कूलों के समय को लेकर आगे भी समीक्षा की जा सकती है।

Ambika Sao

( सह-संपादक : छत्तीसगढ़)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!