रायपुर

रायपुर : नव संवत्सर, चैत्र नवरात्रि और गुड़ी पड़वा पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी शुभकामनाएं…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को चैत्र नवरात्रि, नव संवत्सर और गुड़ी पड़वा की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस पावन अवसर पर सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और शांति की कामना की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि चैत्र माह का प्रथम दिन हिंदू नववर्ष का शुभारंभ करता है, जो नव ऊर्जा, नव संकल्प और नव चेतना का प्रतीक है। इस दिन से शक्ति उपासना के महापर्व नवरात्रि की शुरुआत होती है, जिसे पूरे देश में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है।

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध देवी परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि मां शीतला, मां दंतेश्वरी, महामाया, बम्लेश्वरी, कंकाली, बिलईमाता और चंद्रहासिनी देवी की आराधना में प्रदेश की आस्था गहराई से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि नवरात्रि के दिनों में छत्तीसगढ़ की धरती भक्ति, साधना और शक्ति के रंग में रंग जाती है।

श्री साय ने कहा कि गुड़ी पड़वा, जो महाराष्ट्र सहित देश के कई हिस्सों में नए वर्ष की शुरुआत का प्रतीक है, आशा, उत्साह और सांस्कृतिक गौरव का उत्सव है। इसे विशेष रूप से महाराष्ट्रीयन नववर्ष के रूप में मनाया जाता है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने मां भगवती से प्रार्थना की कि उनकी कृपा से प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर रहे और सभी परिवारों में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह नववर्ष समाज में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और भाईचारे को प्रोत्साहित करेगा।

Ambika Sao

( सह-संपादक : छत्तीसगढ़)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!