रायपुर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का ऐतिहासिक दौरा : छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह में दिखेगा भव्य नज़ारा…

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर 24 मार्च को इतिहास के सुनहरे पन्नों में दर्ज होने जा रही है! राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु अपने एकदिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचेंगी और छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह में ऐतिहासिक संबोधन देंगी।

सुबह 10:35 बजे जैसे ही स्वामी विवेकानंद विमानतल पर राष्ट्रपति का आगमन होगा, पूरा रायपुर उनका भव्य स्वागत करने के लिए तैयार रहेगा। इसके बाद वे सीधे विधानसभा पहुंचेंगी, जहां सुबह 11:15 बजे से शुरू होने वाला समारोह ऐतिहासिक होने जा रहा है।

इस भव्य आयोजन में राज्यपाल श्री रमेन डेका, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष श्री चरणदास महंत सहित पूरी विधानसभा एक नई ऊर्जा से लबरेज नजर आएगी।

राष्ट्रपति मुर्मु के इस दौरे से छत्तीसगढ़ को एक नई पहचान मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। यह समारोह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की लोकतांत्रिक यात्रा का भव्य उत्सव होगा! समारोह की तैयारियों से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक, हर मोर्चे पर प्रशासन मुस्तैद है।

Ambika Sao

( सह-संपादक : छत्तीसगढ़)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!