रायगढ़ में नशे के सौदागरों पर बड़ी कार्रवाई, 22 किलो गांजा संग दो गिरफ्तार, ₹21.20 लाख की संपत्ति जब्त…

रायगढ़। जिले के लैलूंगा पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने नशे के अवैध व्यापार पर करारी चोट करते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। एसपी श्री दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन में पुलिस ने ग्राम सोनाजोरी में छापा मारकर 22 किलो गांजा बरामद किया और दो शातिर तस्करों को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों से करीब ₹21.20 लाख की संपत्ति भी जब्त की गई है, जिसमें एक क्रेटा कार, बाइक और दो महंगे स्मार्टफोन शामिल हैं।
गांजा तस्करी की खौफनाक साजिश बेनकाब : 2 मार्च को ग्राम चिटकानारा में पुलिस ने गांजा तस्कर गोजा यादव को 9 किलो गांजा के साथ पकड़ा था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने इलाके में निगरानी बढ़ाई। इसी बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि केशव यादव और नत्थू उर्फ लुदरो उड़ीसा से गांजा लाकर रायगढ़ में बेच रहे हैं। 1 मार्च को दोनों तस्करों ने रेडाखोल-बौध (उड़ीसा) से भारी मात्रा में गांजा लाने की साजिश रची। उन्होंने क्रेटा कार से गांजा लाकर इसे ग्राम सोनाजोरी के एक नवनिर्मित मकान में छिपा दिया। पुलिस की सख्ती के कारण वे इसे बेचने में नाकाम रहे, लेकिन अपनी साजिश को अंजाम देने के लिए नए रास्ते तलाश रहे थे।
मुस्तैद पुलिस ने खेल कर दिया खत्म : गुप्त सूचना के आधार पर साइबर डीएसपी अनिल विश्वकर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की और दोनों तस्करों को रंगे हाथों धर दबोचा। तलाशी के दौरान पुलिस को 22 किलो गांजा (दो बोरियों में 11-11 किलो), क्रेटा कार (CG 15 EE 0343), बाइक (CG 15 DZ 4389) और दो वीवो मोबाइल फोन बरामद हुए।
जब्त संपत्ति की कुल कीमत ₹21.20 लाख आंकी गई है। पूछताछ में केशव यादव ने कबूल किया कि वह गांजा तस्करी के पैसों से क्रेटा कार, बाइक और ₹51 लाख की जमीन खरीद चुका है।
नशे के सौदागरों पर कसा शिकंजा, पुलिस की कार्रवाई से हड़कंप : लैलूंगा पुलिस ने आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (बी) के तहत अपराध क्रमांक 58/2025 दर्ज किया है। मामले की गहन जांच जारी है, और पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों की भी तलाश कर रही है।
पुलिस टीम की दमदार कार्रवाई में ये अधिकारी रहे शामिल :
✅ साइबर डीएसपी: अनिल विश्वकर्मा
✅ सहायक उप निरीक्षक: चंदन सिंह नेताम, खेमराज पटेल
✅ आरक्षक: मनीष पटनायक
✅ साइबर सेल टीम: राजेश पटेल, दुर्गेश सिंह, बृजलाल गुर्जर, महेश पंडा, प्रशांत पंडा, नवीन शुक्ला, पुष्पेंद्र जटवार, प्रताप बेहरा, विकास प्रधान, रविंद्र गुप्ता
गिरफ्तार आरोपी :
1️⃣ केशव यादव (29 वर्ष) – निवासी कटघरा बैस्कीमुडा, थाना लैलूंगा
2️⃣ नत्थू उर्फ लुदरो यादव (35 वर्ष) – निवासी चिटकानारा, थाना लैलूंगा
इस जबरदस्त कार्रवाई से नशे के सौदागरों में हड़कंप मच गया है, वहीं पुलिस की मुस्तैदी की जमकर सराहना हो रही है। रायगढ़ पुलिस का यह अभियान यह साबित करता है कि अवैध नशे के कारोबारियों की अब खैर नहीं!