जशपुर

जशपुर पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी, बड़ा भाई ही निकला आरोपी…

जशपुर। दुलदुला थाना क्षेत्र में पुलिस ने तत्परता और कुशल विवेचना के आधार पर एक अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में सफलता प्राप्त की। प्रारंभ में यह मामला स्वाभाविक मृत्यु प्रतीत हो रहा था, लेकिन गहराई से की गई जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। मृतक के बड़े भाई को पुलिस ने हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

घटना का संक्षिप्त विवरण : मृतक ओसवाल टोप्पो (38 वर्ष) का व्यवहार पारिवारिक शांति में बाधा डाल रहा था। वह शराब के सेवन के बाद अक्सर परिजनों से विवाद करता था। घटना की रात भी उसका अपने बड़े भाई नोबेल टोप्पो (52 वर्ष) से विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने घर से कुछ दूरी पर जाकर विश्राम किया।

पुलिस की जांच से सामने आई सच्चाई : घटना के बाद नोबेल टोप्पो ने पुलिस को सूचना दी कि उसके छोटे भाई की मृत्यु संभवतः अत्यधिक शराब सेवन और हार्ट अटैक के कारण हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में अंदरूनी अंगों में गंभीर चोट और रक्तस्राव को मृत्यु का कारण बताया गया, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि मृत्यु स्वाभाविक नहीं थी।

गहराई से पूछताछ में हुआ खुलासा : जांच के दौरान पुलिस ने परिवार और ग्रामीणों से गहन पूछताछ की, जिससे यह तथ्य सामने आया कि मृतक का व्यवहार पारिवारिक सौहार्द के लिए चुनौती बन चुका था। पुलिस ने संदेह के आधार पर नोबेल टोप्पो से मनोवैज्ञानिक ढंग से पूछताछ की, जिसमें उसने स्वीकार किया कि उसने अपने भाई को अनुशासित करने के उद्देश्य से बांस के डंडे से वार किया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई :

  • हत्या में प्रयुक्त बांस का डंडा जब्त किया गया।
  • आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 103(2) के तहत मामला दर्ज किया गया।
  • आरोपी नोबेल टोप्पो को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि यह घटना आपसी विवाद का परिणाम है, लेकिन पुलिस हत्या के अन्य संभावित कारणों की भी जांच कर रही है

Ambika Sao

( सह-संपादक : छत्तीसगढ़)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!