छत्तीसगढ़बालोद

शरद पूर्णिमा महोत्सव एवं स्वयंसेवी कार्यकर्ता संगोष्ठी का आयोजन ग्राम जमरुवा में

फिरोज अहमद खान (पत्रकार)
बालोद। जिले के डौंडी तहसील अंतर्गत ग्राम जमरुवा में शरद पूर्णिमा महोत्सव एवं स्वयंसेवी कार्यकर्ता संगोष्ठी का आयोजन रखा गया है। श्री पाताल गंगा गुरूकुलम सेवा समिति द्वारा संचालित श्री राम गुरूकुलम संस्कृत विद्यापीठ में शरद पूर्णिमा महोत्सव एवं स्वयंसेवी कार्यकर्ताओ की संगोष्ठी कार्यक्रम 16 अक्टूबर बुधवार को दोपहर 1 बजे से संध्या 5 बजे तक स्थान श्री राम गुरूकुलम आश्रम जमरूवा (साल्हे) में रखा गया है। ग्राम पंचायत साल्हे के आश्रित ग्राम जमरूवा, कोकान झरन से दायी ओर 2 किमी की दूरी पर स्थित है।

आचार्य श्री दयाराम पुरोहित ने बताया की शरद ऋतु के शुभ आगमन पर शरद पूर्णिमा के पावन दिन श्री राम गुरूकुलम आश्रम जमरूवा में संस्कृति सुरक्षा, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रहित के लिए कार्यक्रम आयोजित है। इसके मार्गदर्शन के लिए विभिन्न संगठन के समाजसेवी कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है। जिसमे सभी महानुभाव आश्रम में पधारकर धर्म एवं संस्कृति के रक्षा के लिए मार्गदर्शन करेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रथम सत्र में जामड़ी पाटेश्वर धाम आचार्य बाबा बालक दास महाराज करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दीपक सिंह ठाकुर समाजसेवी धमतरी होंगे। विशिष्ट अतिथि राजेश ताम्रकर, विभाग संघ संचालक राजनांदगांव प्रभुराम गंगबेर, सीवीएमएस प्रबोधक धरमचंद जैन, संघ कार्यकर्ता राजेन्द्र राठी, क्षेत्रीय संघ संचालक कृष्णा साहू रहेंगे।

Ambika Sao

( सह-संपादक : छत्तीसगढ़)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!