अम्बिकापुर

सीतापुर : मजदूरों से भरी पिकअप पलटी; दर्जनों मजदूर घायल, कई की हालत गंभीर…

सरगुजा। जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत में सड़क हादसा हो गया। दरअसल, पिकअप वाहन मजदूरों को लेकर जा रही थी इस दौरान मिनी ट्रक से टकरा कर पलट गई। हादसे में पिकअप सवार दर्जनों मजदूर घायल हो गए। मौके पर पहुंची 112 की टीम घायलों को लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंची, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे में घायल कई मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम जजगा जामडीह से खेत में धान रोपाई के लिए एक पिकअप मजदूर लेकर जा रही थी। पिकअप में महिला-पुरुष मिलाकर करीब 15-20 मजदूर सवार थे। चालक वाहन को तेज रफ्तार से चला रहा था। इस दौरान पिकअप अनियंत्रित होकर मिनी ट्रक से टकरा गई। टक्कर के बाद पिकप एक चक्कर लगाते हुए विशुनपुर चौक के पास नेशनल हाईवे 43 के बीच में पलट गई। वहीं पिकप को बचाने के चक्कर में मिनी ट्रक भी पलटकर दुर्घनाग्रस्त हो गई। पिकअप के पलटते ही उसमें सवार मजदूर सड़क पर फेंका गए। घटनास्थल पर घायलों की चीख पुकार-मच गई।

पुलिस ने बताया कि ग्राम जजगा, जामडीह से सोमवार को करीब 20 मजदूर धान का रोपा लगाने पिकअप में ग्राम मंगारी जा रहे थे। इसी बीच बिशुनपुर के पास एनएच में हादसा हो गया। सूचना पर पुलिस की 112 टीम पहुंची।

पुलिसकर्मियों ने घायल मजदूरों को सीतापुर अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में 15 मजदूरों को चोट आई है। सभी की हालत सामान्य है। हादसे के बाद पिकअप का चालक फरार हो गया। ट्रक के चालक को सामान्य चोट आई है।

Ambika Sao

( सह-संपादक : छत्तीसगढ़)
Back to top button