जशपुर

शहर में 2 करोड़ 58 लाख के कार्यो का विधायक गोमती ने किया भूमिपूजन

पत्थलगांव- सरगुजा प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय ने भव्य कार्यकर्म आयोजित कर नगरपंचायत क्षेत्र के 2 करोड़ 58 लाख रु. के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया,इस मौके पर श्रीमती गोमती साय ने कहा की प्रदेश में जशपुर जिले के माटी पुत्र लोकप्रिय नेता विष्णु देव साय के मजबूत नेतृत्व में जशपुर में विकास कार्यों को निरंतर गति मिल रही है, मुख्यमंत्री श्री साय ने हमेशा पत्थलगांव विधायक के तौर पर जब जब जो मांगे मैंने रखी उनके द्वारा स्वीकृति दी जा रही है। पत्थलगांव शहर के लिए 2 करोड़ 58 लाख का कार्य तो सिर्फ एक शुरुआत है जो आगे लगातार जारी रहेगा उन्होंने बताया की पत्थलगांव में 42 आंगनबाड़ी भी स्वीकृत हुए है इसके साथ ही मुख्यमंत्री जी ने पत्थलगांव को नगर पंचायत से नगर पालिका का दर्जा देकर शहर के तीनों तरफ तीन-तीन किलोमीटर की अच्छी और टिकाऊ सड़क बनाने की घोषणा कर चुके है।

कोतबा में अपेक्स बैंक खोलने की घोषणा की जा चुकी है। बाग़बहार में विश्राम गृह की भी घोषणा किया गया है, इसके आलावा दर्जनों पुल पुलिस और सड़क के लिए स्वीकृति मिलने से पत्थलगांव क्षेत्र के विकास में तेजी आई है। श्रीमती साय ने बताया की पत्थलगांव क्षेत्र का ग्रामीण अंचल आज भी विकास से अछूता है जिसके लिए वे स्वयं निरंतर दौरा कर मुलभुत सुविधाओ हेतु कार्य कर रही है।

कार्यक्रम का संचालन नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्याम नारायण गुप्ता ने किया, इस दौरान भाजपा के जिला उपाअध्यक्ष सुनील अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष अनिल मित्तल,पार्षद अजय बंसल, पूर्व मंडल अध्यक्ष सजय लोहिया,सुनील गर्ग, अंकित बंसल, पूर्व नगरपंचायत की अध्यक्ष श्रीमति सुचिता एक्का,एसडीएम सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी, तहसीलदार श्रीमति उमासिंह, सीएमओ मोहम्मद जावेद, सहित अन्य भाजपा नेता, कार्यकर्ता, पार्षद सहित आमजन उपस्थित रहे।

वही एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी ने कहा कि शहर वासियों के जरूरतों को ध्यान रख कर ये कार्य किये जाएंगे जो बेहद जरूरी है। इन कार्यों से शहरी क्षेत्र में विकास होता दिखेगा साथ ही आमजनों से भी अच्छा और टिकाऊ कार्य करने ठेकेदार के किये जाने वाले कार्यों को नजदीक से देखे जिससे बेहतर कार्य हो संके।

Ambika Sao

( सह-संपादक : छत्तीसगढ़)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!