रायपुर

रायपुर : शराब के नशे में युवक ने डायल-112  में कॉल कर की बदसलूकी; आरोपी गिरफ्तार…

रायपुर। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक ने शराब के नशे में डायल-112 को फोन कर बदसलूकी की है। वह नशे में पुलिस को फोन पर ठीक से काम नहीं कर रहे हो कहता था। इसके अलावा उसने 112 के कर्मचारियों को कई बार बुलाकर गाली-गलौज भी की। सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सिविल लाइन पुलिस के मुताबिक, सोनू साहू पंडरी के गांधीनगर में रहता है। सोनू रात में नशे की हालत में एमरजेंसी सर्विसेज के लिए उपलब्ध डायल-112 को फोन करता था। फिर फोन पर मौजूद कर्मचारियों से गलत तरीके से बातचीत करता था। आरोपी ने कई बार 112 को बुलाकर कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज और बदसलूकी भी की।

इस मामले में आपातकालीन ऑफिस से एक ही नंबर से बार-बार फोन कर गलत व्यवहार किया गया। तो आपातकालीन विभाग के अफसरों ने पुलिस से युवक की शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने युवक के मोबाइल नंबर के आधार पर उसकी खोजबीन कर उसे गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्यवाही की है।

Ambika Sao

( सह-संपादक : छत्तीसगढ़)
Back to top button