रायगढ़

रायगढ़ : जंगल से गांव की ओर पहुचें 14 गजराजों के दल ने फशलों को रौंदा ; ग्रामीणों में दहसत…

रायगढ़। जिले के खरसिया वन परिक्षेत्र में 14 हाथियों का दल देवगांव के करीब पहुंच गया। सुबह हाथी का दल जब गांव से गुजर रहा था, तो लोगों ने मोबाइल से वीडियो भी बनाया। वहीं बुधवार रात यही हाथी का दल जंगल से निकलकर छोटे पंडरमुड़ा गांव पहुंच गया था।

हाथियों ने खेतों में फसल को नुकसान पहुंचाया। बताया जा रहा है कि छोटे पंडरमुड़ा के रहने वाले ललित राठिया, रामेश्वर राठिया, श्याम लाल की फसलों को रौंदकर हाथी वापस जंगल की ओर चले गए।

विभागीय कर्मचारियों ने बताया कि यह दल पहले भी आ चुका है और इसमें 3 नर, मादा 05 और 06 शावक मौजूद हैं। हाथियों के इस दल को सुबह पहाड़ पर भी चढ़ते ग्रामीणों ने देखा। गांव के करीब हाथियों की मौजूदगी को देख ग्रामीणों में डर भी निर्मित हो गया है। धरमजयगढ़ वन मंडल के बरतापाली में भी बुधवार की रात हाथियों ने फसल को नुकसान पहुंचाया है। जिसमें गेंदसिंह राठिया, मुरली राठिया, गोवर्धन राठिया, जगबंधु राठिया, नान सिंह के खेत में हाथी घुस गए थे। इसके अलावा बायसी में सात और जमाबीरा सोखामुड़ा में दो किसानों की फसल बर्बाद किया है।

खरसिया रेंजर गोकुल प्रसाद यादव ने बताया कि हाथियों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। बोतल्दा, पंडरमुड़ा, देवगांव के जंगल में हाथी विचरण कर रहे हैं। आसपास के प्रभावित गांव में मुनादी करा दी गई है और ग्रामीणों को अकेले जंगल से जाने मना किया जा रहा है।

Ambika Sao

( सह-संपादक : छत्तीसगढ़)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!