रायगढ़

मिलुपारा : नवनिर्मित माँ गायत्री मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा एवं पावन संगीतमय कथा के साथ 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का भव्य आयोजन…

रायगढ़। कार्तिक राम पोर्ते : जिले के तमनार विकासखंड अंतर्गत नवनिर्मित गायत्री मंदिर मिलुपारा में आद्या शक्ति मां गायत्री की प्रेरणा व वेद मूर्ति तपोनिष्ठ पूज्य गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आवार्य वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा के सूक्ष्म संरक्षण में 24 कुंडीय गायत्री महायक्ष एवं मां गायत्री की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है।

सृष्टि के पोषण, सुरक्षा एवं पर्यावरण के लिए यज्ञ का महात्म्य सर्वविदित है..!!

हमारी हिन्दू संस्कृति में कहा गया है कि यज्ञोवै देवात्मा गायत्री एवं यज्ञ के सामूहिक अभ्यास से ही समाज में सद्बुद्धि एवं सद्कर्म का विकास हो कर सर्व कल्याण संभव है। युगसंधि की इस वेला में अधर्म का विनाश और धर्म की स्थापना के आधार पर संभव है कि दैवीय शक्ति गायत्री प्रज्ञावतार याने सदबुद्धि के रूप में अवतरित हो गयी है।

बताना लाजमी होगा कि इस समय में युग निर्माण की भूमिका में अति विशिष्ट दैवीय कृपा के साथ मानवता का प्रयास भी आवश्यक है। मूल रूप से ऋषियों द्वारा दी गई सनातन धर्म संस्कृति एवं संस्कार परंपरा को पुनः जागृत करने के लिए अखिल विश्व गायत्री परिवार आप सभी का आह्वान करता है कि समाज और राष्ट्र को ऊंचा उठाया जाए आप इस दैवीय प्रस्ताव में अपना पवित्र योगदान दे कर श्रेय व पुण्य के भागी बन सकते हैं।

🚩 यज्ञीय कार्यक्रम 🚩

दिनांक 04 दिसम्बर 2024 बुधवार मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष तृतीया : मंगल कलश यात्रा दोपहर 03 बजे से गायत्री मंदिर मिलुपारा से यज्ञा स्थल तक ; संगीत, प्रवचन, आरती, शायें 6 से 7:30 बजे तक।

दिनांक 05 दिसम्बर 2024, गुरुवार मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष चतुर्थी : सामुहिक जप, ध्यान, प्रज्ञा योग प्रातः 05 बजे से 7:30 बजे तक ; देव आवहन एवं मायत्री महायज्ञ विविध संरकार प्रातः 08 बजे से 11 बजे; गोष्ठी अपरान्ह 03 से 04 बजे;  कार्यकर्ता गोष्ठी शायं 04 से 08 बजे युग संगीत, प्रवचन प्रज्ञा पुराण।

दिनांक 06 दिसम्बर 2024, शुक्रवार मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष पंचमी : प्रातः ब्रम्ह मुहुर्त में गायत्री मां की प्राण प्रतिष्ठा प्रातः 08 से 01 बजे तक;  यज्ञ एवं विभिन्न संस्कार शायं प्रज्ञापुराण, युग संगीत दीप महायज्ञ 04 से 08 बजे तक।

दिनांक 07 दिसम्बर 2024, शनिवार मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष षष्ठी : प्रातः 06 बजे से 7:30 सामुहिक जप ध्यान, प्रज्ञायोग 08 से 01 बजे तक, गायत्री महायक्ष एवं विभिन्न संस्कार यज्ञ की पूर्णाहुती, शांति अभिसिंचन देव विवाई,टोली विदाई ।

आपको बता दे कि यज्ञ पण्डाल में सभी संस्कार निःशुल्क किया जावेगा कार्यक्रम में सभी लोग भाग ले सकते हैं, संस्कार जिनमें :  गर्भ संस्कार, नामकरण संस्कार, अन्नप्रासन्न, मुण्डन संस्कार, विद्यारंभ संस्कार, यज्ञोपवित संस्कार, विवाह संस्कार, जन्म दिवस एवं विवाह दिवस संस्कार, कराये जायेंगे।

नोट : आयोजन समिति द्वारा कार्यक्रमो का भव्य आयोजन सर्वसुविधा को ध्यान में रखकर किया गया है।

Ambika Sao

( सह-संपादक : छत्तीसगढ़)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!