राष्ट्रीय

#ब्रेकिंग न्यूज़ : पोप फ्रांसिस का निधन, वेटिकन से आई सदी की सबसे बड़ी खबर…!!

वेटिकन सिटी। 21 अप्रैल 2025 :  88 वर्षीय पोप फ्रांसिस ने आज सुबह वेटिकन सिटी स्थित ‘कासा सांता मार्ता’ में अंतिम सांस ली। वेटिकन प्रशासन ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए बताया कि पोप पिछले कुछ समय से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे और आज सुबह 7:35 बजे उनका देहांत हो गया।

सन्नाटा छा गया वेटिकन पर, विश्वभर में शोक की लहर : वेटिकन के केंद्रीय चर्च ‘सेंट पीटर्स बेसिलिका’ की घंटियां लगातार बज रही हैं। दुनिया के तमाम कैथोलिक चर्चों में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। कार्डिनल केविन फैरेल ने उनके निधन की घोषणा करते हुए कहा, “हमने एक पोप नहीं, युग पुरुष खो दिया है।”

ईस्टर से ठीक पहले हुई थी वैश्विक नेताओं से मुलाकात, अमेरिका के उपराष्ट्रपति ने की थी प्रार्थना : पिछले हफ्ते ही अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और अन्य वैश्विक नेताओं ने पोप से मुलाकात की थी और उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की थी। लेकिन नियति ने इस करुणामयी संत को अब विश्राम दे दिया।

क्रांति के प्रतीक थे पोप फ्रांसिस : 2013 में चुने गए पोप फ्रांसिस। जिनका वास्तविक नाम जोर्ज मारियो बर्गोलियो था। चर्च के पहले लैटिन अमेरिकी, पहले जेसुइट और 1,200 वर्षों में पहले गैर-यूरोपीय पोप थे। उन्होंने चर्च की परंपराओं में ऐतिहासिक बदलाव किए:

  • समलैंगिक समुदाय के प्रति सहिष्णुता
  • जलवायु परिवर्तन पर आक्रामक रुख
  • आम जन के लिए चर्च को अधिक समावेशी बनाना

दुनिया भर से श्रद्धांजलि : संयुक्त राष्ट्र, अमेरिका, भारत, यूरोपीय संघ, और तमाम राष्ट्राध्यक्षों ने पोप फ्रांसिस को श्रद्धांजलि दी है। वेटिकन में लाखों श्रद्धालु मोमबत्तियों के साथ एकत्र हैं। पूरा विश्व उन्हें नम आँखों से विदा कर रहा है।पो प फ्रांसिस अब इस दुनिया में नहीं रहे, लेकिन उनकी करुणा, साहस और क्रांतिकारी दृष्टिकोण युगों तक प्रेरणा देते रहेंगे। उन्होंने सिर्फ चर्च नहीं, पूरी दुनिया को नई सोच, नई राह और नई रोशनी दी।

Ambika Sao

( सह-संपादक : छत्तीसगढ़)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!