बिलासपुर

बिलासपुर : पेड़ से टकराई अनियंत्रित बाइक, युवक की मौत…

बिलासपुर। जिले के रतनपुर-केंदा रोड रफ्तार बाइक से गिरकर युवक की मौत हो गई। युवक शुक्रवार को अपनी ममेरी बहन की शादी में शामिल होकर घर लौट रहा था। तभी उसकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर मोड़ पर पेड़ से टकरा गई, जिससे गंभीर रूप से घायल युवक ने दम तोड दिया।

सरकंडा के बंधवापारा अरविंद नगर निवासी शुभम मानिकपुरी (20) प्राइवेट जॉब करता था। बेलगहना में उसका मामा घर है। गुरुवार को उसके मामा की बेटी की शादी थी। वह शादी में शामिल होने के लिए बेलगहना गया था। गुरुवार को वैवाहिक आयोजन में शामिल होने के बाद शुक्रवार को दोपहर वह बाइक में सवार होकर अपने घर जाने के लिए निकला था।

युवक अभी बेलगहना से होकर रतनपुर तरफ आ रहा था। उसी समय केंदा के आगे मोड़ पर उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। मोड़ पर युवक ने नियंत्रण खो दिया और उसकी बाइक पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में वह बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल पड़ा था।

इस हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। उन्होंने युवक के मोबाइल से उसके परिजन को घटना की जानकारी दी। खबर मिलते ही उसके मामा सहित अन्य परिजन घटनास्थल पहुंच गए। लेकिन, तब तक युवक की मौत हो गई थी। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद उसके शव को अस्पताल रवानाकिया गया। पुलिस इस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

Ambika Sao

( सह-संपादक : छत्तीसगढ़)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!