बिलासपुर

बिलासपुर : सरगम समाज सेवा फाउण्डेशन का प्रथम बैठक न्यायधानी में संपन्न…

बिलासपुर। जिले में  सरगम समाज सेवा फाउंडेशन एनजीओ की पहली बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस बैठक में संस्था की संस्थापिका और संचालिका श्रीमती रेशमा लहरे सहित अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महिला सशक्तीकरण के महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। सभी सदस्यों ने सामाजिक जन-कल्याण और संस्था के हित में मजबूती से कार्य करने का संकल्प लिया।

श्रीमती रेशमा लहरे ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की महिलाओं को उनके हक और अधिकारों के प्रति जागरूक करना, उन्हें सशक्त बनाना और स्थायी आजीविका के संसाधनों से जोड़कर उनका सर्वांगीण उत्थान करना है। इस कार्य में सभी सम्माननीय सदस्यों का सराहनीय योगदान प्राप्त हो रहा है।

बैठक में प्रमुख रूप से श्रीमती संध्या राम, श्रीमती गीता सोन्चे, श्रीमती दुलेश्वरी ध्रुव, संजय मिश्रा, श्रीमती राधा मानिकपुरी, श्रीमती कविता शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Ambika Sao

( सह-संपादक : छत्तीसगढ़)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!