बड़ी खबर

नई दिल्ली : पहली बार बने सांसद तोखन साहू बनेंगे मंत्री, ; अब तक छत्तीसगढ़ से नहीं बना कोई मंत्री…

नई दिल्ली । पीएम नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में छत्तीसगढ़ से बिलासपुर सांसद तोखन साहू को जगह मिली है। उनके गांव में खुशी की लहर है। जमकर आतिशबाजी की जा रही है। वहीं नरेंद्र मोदी के तीसरी बार शपथ लेने पर रायपुर और बिलासपुर में भी जश्न मनाया जा रहा है। शहर के जय स्तंभ चौक पर आतिशबाजी हो रही है और मिठाइयां बांट रहे हैं।

तोखन साहू पहली बार सांसद चुने गए हैं। इसके बाद जब उन्होंने लोकसभा की दहलीज पर कदम रखा तो वहां पर प्रवेश द्वार की सीढ़ियों को दंडवत प्रणाम किया था। तोखन साहू अगर कैबिनेट मंत्री बनते हैं, तो वह प्रदेश से पहले भाजपा सांसद होंगे। छत्तीसगढ़ बनने के बाद से अभी तक केंद्रीय कैबिनेट में राज्यमंत्री के तौर पर ही सांसदों को जगह मिली है। अब तक 6 सांसदों को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिली है, लेकिन सभी को राज्यमंत्री का ही दर्जा मिला है।

तोखन साहू एक बेहद साधारण किसान परिवार से आते हैं, जो कि वर्ष 2013 में पहली बार लोरमी विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हुए थे। रमन सिंह सरकार में तोखन साहू को संसदीय सचिव भी बनाया गया था। इस बार 2024 के लोकसभा चुनाव में तोखन साहू ने कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव को लगभग 1 लाख 64 हजार से भी अधिक वोटों के अंतर से हराया है।

सांसद तोखन साहू केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की खबर मिलते ही उनके गांव में खुशी की लहर है। जमकर आतिशबाजी की जा रही है। वहीं परिवार में भी उत्सव का माहौल है। परिवार के सभी सदस्य एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दे रहे हैं। उनके भाई ने कहा कि, सांसद साहू पूरे छत्तीसगढ़ का विकास करेंगे।

चार भाइयों में तोखन साहू सबसे बड़े हैं उनसे छोटा भाई पोखन साहू कोइलारी हाइस्कूल में प्रभारी प्राचार्य हैं, तीसरे नंबर का भाई रमेश साहू किसान हैं और घर में खेती का काम देखते हैं। छोटा भाई तारकेश्वर साहू मुंगेली में PMJSY में अकाउंटेंट हैं। सांसद के बड़ी बेटी शिवानी साहू और बेटा निखिल साहू दोनों बीएससी कर चुके हैं। निखिल PSC की तैयारी कर रहा है।

तोखन साहू ने पंच से संसद तक का तय किया सफर…

बिलासपुर लोकसभा सीट से भाजपा ने लोरमी के पूर्व विधायक तोखन साहू को अपना उम्मीदवार बनाया था। तोखन साहू ने इस सीट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। लोरमी के छोटे से गांव सूरजपुरा से 1994 में पंच पद से अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत की। तोखन साहू क्षेत्र में काफी लोकप्रिय जनप्रतिनिधि के तौर पर जाने जाते हैं। तोखन पंच से सरपंच, फिर जनपद सदस्य उसके बाद वर्ष 2013 में लोरमी विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हुए थे। वर्ष 2015 में विधायक रहते हुए उन्हें रमन सिंह के कार्यकाल में संसदीय सचिव का पद भी दिया गया था। वहीं कुछ ही कुछ माह पहले तोखन साहू को छत्तीसगढ़ भाजपा के किसान मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष भी बनाया गया है।

  • 1994 से राजनीतिक जीवन की शुरुआत। लोरमी ब्लॉक के सुरजपुरा गांव के निर्विरोध पंच बने।
  • 2005 में जनपद सदस्य बने। ब्लॉक लोरमी क्षेत्र क्रमांक-18 फुलवारीकला से
  • 2010 को महिला आरक्षण के चलते पत्नी लीलावती साहू जनपद सदस्य बनीं
  • 2010 को उनकी पत्नी लोरमी जनपद पंचायत की अध्यक्ष भी बनीं
  • 2012 में जिला सहकारी बैंक बिलासपुर के प्रतिनिधि बने। जिला साहू समाज के संरक्षक, भाजपा पश्चिम मंडल के महामंत्री बने।
  • 2013 में वे भाजपा के टिकट पर लोरमी विधानसभा से विधायक बने।
  • 2014 में छत्तीसगढ़ वन्य जीव बोर्ड के सदस्य बने।
  • 2015 में कृषि, मछलीपालन, पशुपालन, जलसंसाधन विभाग के संसदीय सचिव बने।
  • 2015 में खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय के सदस्य बने।
  • 2018 में भाजपा ने दोबारा लोरमी विधानसभा से चुनाव मैदान में उतारा, लेकिन धर्मजीत से हार गए।

Ambika Sao

( सह-संपादक : छत्तीसगढ़)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button