जशपुर

जशपुर : आईपीएस शशिमोहन सिंह की पदोन्नति पर मुख्यमंत्री साय ने स्टार और बैच लगाकर किया सम्मानित…

जशपुर। जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) शशिमोहन सिंह को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के पद पर पदोन्नत किया गया है। इस उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने बगिया स्थित निजी निवास में आयोजित समारोह में उन्हें बैच और स्टार पहनाकर सम्मानित किया।

आपको बता दें कि शशिमोहन सिंह 1997 बैच के डीएसपी हैं और उन्हें 2012 में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में शामिल किया गया था। पिछले एक वर्ष से वे जशपुर जिले में पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यरत थे, जहां उन्होंने अपराध नियंत्रण और जनहित कार्यों में उल्लेखनीय सुधार किए।

इस अवसर पर कमिश्नर नरेंद्र सिंह दुग्गा, आईजी अंकित गर्ग, कलेक्टर रोहित व्यास, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार, और शशिमोहन सिंह के परिवार के सदस्य, पत्नी रेखा सिंह और बेटा रिभु समर्थ सिंह उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री साय ने शशिमोहन सिंह को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह पदोन्नति छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में नए साल पर 17 आईपीएस अधिकारियों की पदोन्नति प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसमें दो आईजी, सात डीआईजी, और आठ अधिकारियों को सलेक्शन ग्रेड प्रदान किया गया है।

Ambika Sao

( सह-संपादक : छत्तीसगढ़)
Back to top button