रायगढ़

घरघोड़ा : राष्ट्रीय संविधान दिवस के एक दिवस पूर्व न्यायालय परिसर और छात्रावास में न्यायाधीश शिविर का हुआ आयोजन ; न्यायधीश अय्यर और साहू रहे मुख्य अतिथि…

घरघोड़ा। प्रधान जिला न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायगढ, जितेन्द्र कुमार जैन तथा अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति घरघोड़ा अभिषेक शर्मा जी के नेतृत्व में न्यायाधीश काम्या अय्यर द्वारा 26 नवंबर राष्ट्रीय संविधान दिवस के एक दिवस पूर्व न्यायालय परिसर घरघोड़ा और न्यायाधीश चंद्र कला साहू ने छात्रावास में शिविर आयोजित किया गया।

न्यायाधीश काम्या अय्यर ने न्यायालय आये आगंतुको को संविधान में प्रदत्त निशुल्क विधिक सेवाओं की जानकारी दी। नयायाधीश काम्या अय्यर जी ने आमजनों को नेशनल विधिक सेवा प्राधिकरण के टोलफ्री न० 15100 के बारे में बताया। इसके अतिरिक्त नालसा के विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि नालसा का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को मुफ्त कानूनी सेवाएं प्रदान करना और विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान करना मुख्य उद्देश्य था। इसी तारतम्य में विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 भारतीय संसद द्वारा पारित किया गया जिसका उद्देश्य भारत के सभी नागरिको को निशुल्क और सक्षम कानूनी सेवाएं प्रदान करना है। यह अधिनियम संविधान के अनुच्छेद 39 ए को लागू करने के लिए बनाया गया था, जो सभी नागरिको को निःशुल्क विधिक सेवाओं की गैरंटी देता है। इस मौके पर न्यायालय स्टाफ, पी.एल.व्ही. व आरक्षकगण उपस्थित रहे ।

वहीं न्यायाधीश चंद्रकला देवी साहू के मुख्य आतिथ्य में 26 नवंबर राष्ट्रीय संविधान दिवस  के एक दिन पूर्व आयोजित कार्यक्रम में प्री एवं पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालिका छात्रावास घरघोड़ा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें न्यायाधीश चंद्रकला देवी साहू द्वारा सर्वप्रथम छात्राओं को संविधान दिवस के महत्व पर जानकारी देते हुए यह बताई गई कि भारत सरकार द्वारा पहली बार 26 नवम्बर 2015 को संविधान दिवस मनाया गया तथा 26 नवम्बर 2015 से प्रति वर्ष सम्पूर्ण भारत में संविधान दिवस मनाया जाता है।

न्यायाधीश श्रीमती साहू अपने उदबोधन में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) एक्ट एवं जनोपयोगी विभिन्न कानूनी विषयों पर जानकारी दी गई। संविधान में दिये गये मौलिक अधिकारों के संबंध में जानकारी प्रदान करते हुये मूल कर्तव्य एवं नीति निर्देशक तत्वों के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई, सभा में उपस्थित छात्राओं से संविधान दिवस के महत्ता के संबंध में चर्चा की गई और छात्राओं ने बढ़ चढ़कर चर्चा में भाग लिया और संविधान के संबंध में अपने प्रश्न एवं जानकारी साझा की।

इस कार्यक्रम में छात्रावास अधीक्षिका श्रीमती कौशल्या भगत, छात्रावास स्टाफ एवं समस्त छात्राए, थाना घरघोड़ा आरक्षकगण, न्यायालयीन स्टाफ, एवं पी.एल.वी. उपस्थित रहे।

Ambika Sao

( सह-संपादक : छत्तीसगढ़)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!