रायगढ़

घरघोड़ा : महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, रिमांड पर भेजा गया जेल…

रायगढ़। जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 16 जनवरी 2025 को पीड़िता ने थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 11 जनवरी की रात आरोपी प्रेमदास महंत (40) चोरी-छिपे उसके घर में घुसा और धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

घटना के बाद पीड़िता ने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपराध संख्या 13/2025 के तहत भारतीय दंड संहिता की धाराओं 332(ख), 64, और 351(2) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया।

पुलिस ने आरोपी की तलाश में तुरंत कार्रवाई शुरू की और 20 जनवरी को उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक रामकिंकर यादव, उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त (थाना कोतरारोड़), सहायक उप निरीक्षक विल्फ्रेड मसीह और उनके सहयोगी स्टाफ ने इस मामले को सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस की तत्परता और टीमवर्क के कारण आरोपी को शीघ्र पकड़ लिया गया।

Ambika Sao

( सह-संपादक : छत्तीसगढ़)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!