जशपुर

गौवंश की हत्या कर पका के खाने का मामला; 14 आरोपी गिरफ्तार…

जशपुर। जिले के नारायणपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी-छिपे गौवंश का वध कर उसका मांस बनाकर खाने वाले 14 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह घटना नारायणपुर थाना अंतर्गत ग्राम बेहराखार की है।

जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बेहराखार में अश्विन कुजूर के घर पर गौवंश का वध कर मांस पकाया जा रहा है। इस पर थाना प्रभारी उप निरीक्षक सतीश सोनवानी ने अपनी टीम के साथ मौके पर छापा मारा।

आरोपियों को गौवंश का अवशेष और मांस पकाते हुए पकड़ा गया। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ पशु संरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 और भारतीय दंड संहिता की धारा 325, 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 10 किलो गौमांस, 1 टांगी, 2 लोहे की बैठी, सफेद प्लास्टिक बोरे में गौवंश के अवशेष जब्त किए गए हैं।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम :

1. रोहित कुजूर (28)

2. संजय कुजूर (32)

3. अश्विन कुजूर (32)

4. अनुरंजन कुजूर (25)

5. दीप कुमार तिर्की (25)

6. बरथोलुयिस लकड़ा (50)

7. प्रकाश तिर्की (45)

8. पोलडेक लकड़ा (35)

9. रानू कुजूर (31)

10. अजमेस लकड़ा (25)

11. संदीप कुजूर (35)

12. तेलेस्फोर कुजूर (57)

13. नवीन मिंज (30)

14. आशीष टोप्पो (28)

Ambika Sao

( सह-संपादक : छत्तीसगढ़)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!