रायपुर
ऑल इंडिया संपादक संघ ने 15 राज्यों में नियुक्ति , प्रकाश कुमार यादव बने छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष…
रायपुर। ऑल इंडिया संपादक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष करन कुमार और राष्ट्रीय सचिव सतीश कुमार आर्या के नेतृत्व में संगठन ने देश के 15 राज्यों में प्रदेशाध्यक्षों की नियुक्ति की है। यह नियुक्तियाँ पत्रकारिता को और अधिक सशक्त बनाने और संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से की गई हैं।
संघ की कोर कमेटी द्वारा घोषित प्रदेशाध्यक्षों की सूची इस प्रकार है :
- महाराष्ट्र – पवन गायकवाड़
- उत्तराखंड – गोपाल सिंह गौतम
- मध्यप्रदेश – सुरेन्द्र मेहरा
- झारखंड – शंकर यादव
- बिहार – भवेश कुमार मंडल
- राजस्थान – भैरूलाल माली
- हरियाणा – बृजेन्द्र कुमार
- छत्तीसगढ़ – प्रकाश कुमार यादव
- उत्तर प्रदेश – विजय कुमार
- उड़ीसा – आशुतोष नाईक
- गुजरात – अमरजीत निषाद
- केरल – संतोष कुमार
- सिक्किम – पूरन तमांग
- तेलंगाना – बारीगेला शिवा
- आंध्रप्रदेश – वदति विवेकानंद रेड्डी यादव
इन नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्षों को ऑल इंडिया संपादक संघ की कोर कमेटी ने शुभकामनाएँ देते हुए आशा व्यक्त की कि वे अपने-अपने राज्यों में पत्रकारिता के उच्च मानकों को बनाए रखते हुए निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता को बढ़ावा देंगे।