रायगढ़

अखिल भारतीय हिन्दू महासभा छत्तीसगढ़ ने घोषित की नई कार्यकारिणी, प्रदेशभर में 16 पदाधिकारियों की नियुक्ति…

रायपुर। अखिल भारतीय हिन्दू महासभा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री नीरज पाण्डेय एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रवीण विजय जायसवाल की अध्यक्षता में संगठन ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए प्रदेश व जिला स्तर पर 16 पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। यह नियुक्तियाँ संगठन के विस्तार, सुदृढ़ीकरण एवं हिंदुत्व की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने की दृष्टि से की गई हैं।

नव-नियुक्त पदाधिकारियों की सूची इस प्रकार है :संगठन ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को सनातन धर्म, संस्कृति एवं राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया है। यह नियुक्तियाँ तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

प्रदेश अध्यक्ष श्री नीरज पाण्डेय ने कहा, “यह केवल पद नहीं, बल्कि धर्म और राष्ट्र के उत्थान का संकल्प है। हमें आशा है कि सभी नव-नियुक्त पदाधिकारी अपने कर्तव्यों का निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ पालन करेंगे।”

जय छत्तीसगढ़ महतारी | जय श्री राम |

 

Ambika Sao

( सह-संपादक : छत्तीसगढ़)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!