रायपुर

रायपुर : अनिश्चितकालीन हड़ताल पर नगरीय निकाय कर्मचारी; आज विधानसभा का करेंगे घेराव…

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नगरीय निकाय कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। 11 दिसंबर से प्रदेशभर के नगरीय निकाय कर्मचारी हड़ताल पर डटे हुए हैं। 3 माह के वेतन भुगतान, एरियर्स भुगतान समेत कुल 6 सूत्रीय मांगों को लेकर मोर्चा खोला है।

नगरीय निकाय और नगर पालिका कर्मचारियों की 6 सूत्रीय मांगें इस प्रकार हैं :

‎1) ट्रेजरी के माध्यम से वेतन का भुगतान।
2) ओल्ड पेंशन योजना लागू करना।
3) ‎छठवें और सातवें वेतनमान की एरियर राशि का भुगतान।
4) ‎अनुकंपा नियुक्ति को शीघ्र लागू करना।
5) ‎10 वर्षों की सेवा के बाद पदोन्नति सुनिश्चित करना।
6) ‎ठेका प्रणाली समाप्त कर ठेका कर्मचारियों को नियमित करना।

इससे पहले भी कर चुके हैं हड़ताल : 12 नवंबर से 14 नवंबर तक कर्मचारियों ने बिलासपुर में हड़ताल की थी, लेकिन शासन ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। नवनियुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी ने बताया कि 6 सूत्रीय मांगों पर शासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं और केवल आश्वासन दिया जा रहा है। नगरीय निकाय के कर्मचारी आगामी चुनावों में अपने परिवार सहित मतदान में भाग नहीं लेंगे। कर्मचारियों ने इस संबंध में एक प्रपत्र भरकर जिला कलेक्टर बिलासपुर और नगरीय प्रशासन मंत्री को पत्र भेजा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!