बालोद

राजहरा में हुआ स्काई वाचिंग इवेंट। ब्रह्मांड की सुंदरता को देखकर स्कूली बच्चे हुए अभिभूत

फिरोज अहमद खान (पत्रकार)

बालोद। जिले की लौह नगरी कहे जाने वाले दल्ली राजहरा में स्कूली बच्चों को दुर्लभ और आकर्षक खगोलीय घटना के बारे में जानकारी दी गई जिसमें एक आकर्षक कार्यक्रम “स्काई वॉचिंग इवेंट” रखा गया था। आपको बता दें कि स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नया बाजार, राजहरा में एक आकर्षक कार्यक्रम “स्काई वॉचिंग इवेंट” रखा गया था l जिसमें प्रतिभागी ब्रह्मांड की सुंदरता देखकर अभिभूत हुए। शनिवार, 07 दिसंबर 2024 की शाम उत्साह से भरी हुई थी क्योंकि शाला के कक्षा 11वी 12वी के छात्र, अभिभावक और शिक्षक खगोलीय चमत्कारों को देखने के लिए एकत्र हुए थे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में भौतिकी के व्याख्याता प्रशांत कुंवर, प्राचार्य तथा समस्त सेजेस स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

स्काई वॉचिंग इवेंट आयोजन में टेलिस्कोप के माध्यम से स्कूली बच्चों ने आकाश में रहने वाले चंद्रमा, सूर्य, व अन्य ग्रहों को देखा। य़ह एक दुर्लभ और आकर्षक खगोलीय घटना है, जो खगोल विज्ञानियों और आम जनता के लिए एक बड़ा आकर्षण है। प्रारंभ में चंद्रकुमार चंद्रवंशी (पीएचडी स्कॉलर) के द्वारा खगोल विज्ञान की गतिविधि की जानकारी बच्चो को दी गई। दूरबीन के माध्यम से चंद्रमा, बृहस्पति और शनि जैसे ग्रहों के आश्चर्यजनक दृश्य को देखकर बच्चे व उनके साथ आए पालकगण भी रोमांचित हुए।

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के रायपुर में भौतिकी विभाग की स्थापना वर्ष 1972 में की गई थी। वर्ष 2009 में विभाग का नाम बदलकर भौतिकी तथा खगोल भौतिकी अध्ययन विद्यालय कर दिया गया था। एसोस इन फिजिक्स एंड एस्ट्रोफिजिक्स, पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी रायपुर के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ.एन. के. चक्रधारी द्वारा विभिन्न खगोलीय घटनाओं के बारे में विशेष जानकारियां बच्चों को दी गई l उन्होंने चंद्रमा को मामा कहे जाने के पीछे का कारण भी बताया जिनमें पौराणिक कथाओं के मुताबिक, समुद्र मंथन के बाद निकले तत्वों में से चंद्रमा भी था। इन सभी तत्वों को मां लक्ष्मी का छोटा भाई या बहन माना गया। चूंकि हम मां लक्ष्मी को अपनी मां मानते हैं, इसलिए चंद्रमा को मामा कहा जाता है। चंद्रमा पृथ्वी के चारों ओर भाई की तरह चक्कर लगाता है और पृथ्वी को मां माना जाता है, इसलिए चंद्रमा को मामा कहा जाता है। बच्चो को खगोल विज्ञान में आगे बढ़ने हेतु कैरियर के संबंध में भी विशेष जानकारियां दी गई।

Feroz Ahmed Khan

संभाग प्रभारी : दुर्ग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!