बालोद

नगरी निकाय की हड़ताल को समर्थन दे रहे कांग्रेसी

फिरोज अहमद खान (पत्रकार)
बालोद। छत्तीसगढ़ प्रदेश नगरी निकाय अधिकारी कर्मचारी संघ के द्वारा समस्त छत्तीसगढ़ के नगरी निकायों में तीन दिवसीय हड़ताल किया जा रहा है। हडताल पर बैठे कर्मचारियों को समर्थन देने के लिए उनके धरना स्थल पर दल्ली राजहरा के कांग्रेस जनों ने जाकर उनकी जायज मांगों का समर्थन किया। कांग्रेस जनों ने एक मतेन स्वर में कहा कि नगरी निकाय के समस्त कर्मचारियों को 1 तारीख को ट्रेजरी के माध्यम से वेतन भुगतान करना शासन की जिम्मेदारी है, यह आवश्यक रूप से किया जाना चाहिए।

प्लेसमेंट कर्मचारियों को जो एक लंबे समय से कार्य कर रहे हैं उन्हें भी नियमित कर्मचारियों के रूप में दर्जा दिया जाना चाहिए। शासन के विभिन्न विभागों में अनुकंपा नियुक्ति का भी प्रावधान है इस प्रावधान को नगरी निकाय के कार्यरत कर्मचारी पर भी लागू किया जाना चाहिए। ताकि उन्हें संभाग स्तर पर रिक्त पदों पर नियुक्त करके प्रभावित परिवार को मदद किया जा सके। समर्थन देने गए कांग्रेस नेताओं को हडताली कर्मचारियों ने बताया की छठवें एवं सातवें वेतनमान के एरियर्स का भुगतान करना चाहिए।

दल्ली राजहरा के कांग्रेस जनों ने नगरी निकाय के कर्मचारियों के मांगों का पूरजोर समर्थन किया एवं शासन से मांग किया है कि शीघ्र ही इनकी मांगों को पूर्ण कराया जाए। समय पर उनकी मांगों को पूरा नहीं करने पर कांग्रेस नगरी निकाय कर्मचारी संघ के मांगों के समर्थन में उनके इस आंदोलन में कंधे से कंधा मिलाकर आंदोलन को गति प्रदान करेगी ऐसा आश्वासन कांग्रेस के पदाधिकारी ने दिया। समर्थन करने गए कांग्रेस जनों में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि एवं क्षेत्रीय विधायक श्रीमती अनिला भेड़िया के प्रतिनिधि रतिराम कोसमा, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष रवि जायसवाल, जिला कांग्रेस कमेटी के सह सचिव के. ईश्वर राव, पूर्व पार्षद चिन्नामल गुंडू, राजेश निषाद, पूर्व पार्षद राकेश जायसवाल, महिंद्रन अप्पू, पार्षद चंद्र प्रकाश बोरकर, कांग्रेस नेता अजय नोनहारे एवं अन्य कांग्रेसजन धरना स्थल पर जाकर समर्थन दिए।

Feroz Ahmed Khan

संभाग प्रभारी : दुर्ग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!