बिलासपुर

ब्रेकिंग बिलासपुर : न्यायधानी में ये क्या हो रहा है ??.. छेड़छाड़ व गुंडागर्दी से तंग रेलवे कर्मचारी की पत्नी ने लगाई फांसी…

बिलासपुर। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे कर्मी की पत्नी ने फांसी लगा कर जान दे दी है। फांसी लगाने से पहले महिला ने फेसबुक पोस्ट कर कुछ लोगों का नाम लिखा है। पोस्ट में महिला ने छेड़छाड़ और गुंडागर्दी से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी है।

फेसबुक पर जब किसी ने पोस्ट देखा तो तत्काल उसने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस महिला प्रियंका सिंह के घर पहुंची तब घर का दरवाजा अंदर से बंद था, पुलिस दरवाजा खुलवाने के लिए मशक्कत कर रही थी। तभी महिला का रेलवे कर्मी पति ड्यूटी से लौटा , पति ने दूसरी चाबी से घर का दरवाजा खोल कर अंदर देखा तो पत्नी का शव फंदे पर लटक रहा था। बताया जा रहा है कि महिला ने जब फांसी लगाई तब महिला की 20 वर्षीया बेटी भी घर के अंदर थी। पुलिस दरवाजा खटखटा रही थी तब महिला की बेटी ने दरवाजा नहीं खोला। इस बात से पुलिस कर्मियों को पहले लगा था कि महिला घर में अकेली है। दरवाजा खुलने के बाद पुलिस अंदर गई और तत्काल महिला को लेकर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहाँ डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुस्टि की।

फेसबुक लाइव में महिला ने बताया कि पप्पू यादव उनसे लगातार 4 साल से छेड़छाड़ कर रहा है, जिसके चलते पिछले 3 साल से वह सो नहीं पाई है। पप्पू यादव की हरकत में बाकी सभी लोग साथ देते हैं। यह सभी नागू राव की छत पर आकर अपने कपड़े उतार कर उसे अश्लील इशारे करते हैं। महिला के अनुसार पिछले 26 फरवरी को इन्हीं लोगों ने बिजली ऑफिस के कुछ कर्मचारियों के साथ मिलीभगत कर प्रियंका सिंह को उनकी बेटियों समेत घर पर जला देने की साजिश की थी। प्रियंका सिंह का कहना है कि पप्पू यादव और उसके साथी रोजाना उसके घर पर पत्थर मारते हैं।

मौत से पहले प्रियंका सिंह ने फेसबुक पोस्ट में बताया कि मैं प्रियंका सिंह आत्महत्या कर रही हूं। मेरे मौत की जिम्मेदार पप्पू यादव निवासी श्रीकांत वर्मा मार्ग, नागू राव, मेरे पड़ोसी डॉक्टर अजीत मिश्रा समर्पण क्लिनिक, हाईकोर्ट एडवोकेट दीप्ति शुक्ला, बिलासपुर निवासी सांई दरबार, अनिल शुक्ला साई दरबार का पंडित, पंडित का बेटा, विवेक अग्रवाल और विक्की अग्रवाल श्री राम ज्वेलर्स का मालिक, नागू राव की पत्नी, पप्पू यादव की पत्नी सभी है। इन सभी की छेड़खानी और गुंडागर्दी से परेशान होकर मैं आत्महत्या कर रही हूं।

पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में दोषी पाए जाने पर अपराधी चाहे कितने भी रसूखदार हो उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!