राष्ट्रीय

अयोध्या : राम जन्मभूमि मंदिर में काम करने वाली 20 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म, 9 में से 5 लोग गिरफ्तार…बाकी की तलाश जारी…

उत्तर प्रदेश। अयोध्या में राम मंदिर में सफाई कर्मी के रूप में काम करने वाली 20 वर्षीय एक युवती ने 9 लोगों पर कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उस युवती थाने में FIR दर्ज कराई है, साथ ही यूपी पुलिस ने 9 आरोपी में से अब तक 5 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पीड़िता बीए फाइनल इयर की पढ़ाई कर रही है।

क्या है पूरा मामला :  अयोध्या के कैंट थाने में छात्रा द्वारा दर्ज कराई गयी प्राथमिकी के अनुसार, 16 से 25 अगस्त के बीच तीन अलग-अलग मौकों पर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया हुआ है। कैंट के प्रभारी निरीक्षक (SHO) अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा था, “प्राथमिकी 2 सितंबर को दर्ज की और 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके बाद, शुक्रवार दोपहर को अयोध्या के पुलिस अधीक्षक (शहर) मधुवन सिंह ने 2 और गिरफ्तारियों की पुष्टि की।

अमरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि गिरफ्तार किये लोगों की पहचान वंश, विनय, शारिक, शिवा और उदित के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि, “पकड़े गए लोगों में से 3 को प्राथमिकी दर्ज होने के 1 दिन बाद ही गिरफ्तार किया गया और 2 अन्य को बाद में गिरफ्तार किया है। मामले की जांच जारी है।

महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में दावा किया, “वह अयोध्या में राम जन्मभूमि पर सफाई कर्मचारी के रूप में काम करती है और एक स्थानीय महाविद्यालय में बीए अंतिम वर्ष की छात्रा है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 127(2) (गलत तरीके से बंधक बनाना), 75 (यौन उत्पीड़न) और 70(1) (सामूहिक दुष्कर्म) के तहत 7 लोगों के खिलाफ नामजद और 2 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!