रायगढ़

रायगढ़ : रक्षाबंधन के दिन आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप ; 6 आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी…

◆ रक्षाबंधन पर 17 दरिंदों ने महिला का किया गैंगरेप, रूह कंपा देने वाली हैवानियत? …

रायगढ़। जिले के पुसौर थाना क्षेत्र अन्यर्गत आदिवासी महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। जहां महिला रक्षाबंधन के दिन मेले से लौट रही थी तभी वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपियों में महिला का एक दोस्त और उसके 10 साथी शामिल हैं। पुलिस ने मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुसौर ब्लॉक निवासी 27 साल की महिला कुछ सालों से अपने पति से अलग रह रही है। वह मंगलवार को अपने परिचितों के साथ मीना बाजार गई थी। वहां से लौटने के दौरान NTPC लारा के पास कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया और गैंगरेप किया।

गैंगरेप में महिला का दोस्त भी शामिल है। महिला उसी के साथ लौट रही थी। पहले उसने रेप किया। इस दौरान आरोपी युवक के साथी भी पहुंच गए और उन्होंने भी महिला से दुष्कर्म किया। वारदात के बाद सभी आरोपी वहां से भाग निकले। महिला किसी तरह थाने पहुंची और FIR दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं मामले में शामील 6 आरोपी को गिरफ़्तार किया गया। मामले की जानकारी मिलते ही शाम को एसपी दिव्यांग पटेल भी थाने पहुंच गए। फरार बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।

बताया जा रहा है कि आरोपी आसपास के गांव के ही रहने वाले हैं। एसपी दिव्यांग पटेल के मुताबिक अभी कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। मामला गंभीर है। जांच पूरी होने पर ही जानकारी दी जा सकेगी।

नगर पुलिस अधीक्षक आकाश शुक्ला ने बताया कि पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही लगातार कार्रवाई में लग गई है। पीड़िता से पूछताछ कर आरोपियों की पहचान और चिन्हित लोगों को हिरासत में लेकर लगातार पूछताछ कर मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है। जल्द ही पूरे मामले का पर्दाफाश हो जाएगा।

पीड़िता का मेडिकल मुलाहिज़ा करवाया गया। पीड़िता का स्वास्थ्य सामान्य है। मामले में अपराध १९५/२४ धारा ७०(१), १४०(३), ३५१(३) बीएनएस पंजीबद्ध कर अग्रिम विवेचना जारी है।

गिरफ़्तार आरोपी के नाम :
१. राहुल चौहान , १९ वर्ष
२. ⁠मोनू साहु, २३ वर्ष
३. ⁠राहुल खड़िया, १९ वर्ष
४. ⁠उत्तम मिर्धा, २० वर्ष
५. ⁠नरेंद्र सिदार, २३ वर्ष
६. ⁠बबलू देहरिया, १९ वर्ष
७. ⁠नाबालिग बालक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!