किसानों की जमीन पर कब्जे और खरीद-बिक्री का खेल? शारदा एनर्जी लिमिटेड पर गंभीर आरोप, बकसरा के आदिवासी किसानों ने खोला मोर्चा...
जांजगीर-चांपा। विशेष रिपोर्ट - जिले की बलौदा तहसील के ग्राम बकसरा में किसानों की जमीन को लेकर एक गंभीर विवाद सामने आया है। शारदा एनर्जी लिमिटेड, रायपुर पर ग्रामीण किसानों ने जमीन अधिग्रहण, मुआवजा, पुनर्वास और भूमि के कथित अवैध हस्तांतरण से जुड़े गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का दावा है कि जिस जमीन को विद्युत परियोजना स्थापित करने के उद्देश्य से अधिग्रहित किया गया था, उसका निर्धारित उद्देश्य पूरा नहीं हुआ। इसके बावजूद अब उसी जमीन की खरीद-बिक्री किए जाने और किसानों को उनकी पुश्तैनी जमीन से बेदखल करने की कोशिशों की शिकायत की गई है। View this post on Instagram A post shared by RM24 NEWS : CHHATTISGARH (@rm24_cg) ग्रामीणों द्वारा प्रस्तुत शिकायत के अनुसार, वर्ष 2008-09 से 2010 के दौरान ग्राम बकसरा में पावर प्लांट स्थापना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हुई थी। इस दौरान किसानों को भरोसा दिलाया गया था कि उन्हें 10 लाख रुपये प्रति एकड़ की दर से मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही प्रभावित परिवारों के एक सदस्य को नौकरी, औद्योगिक पुनर्वास नीति के तहत लाभ तथा गांव का विक...