दूसरे युवक के साथ प्रेमिका को देख खूनी बना शिवचरण यादव! धनेश्वरी बाई की हत्या कर झाड़ियों में छिपाया शव, दो दिन तक गांव को देता रहा चकमा; बेटे के सामने खुला राज तो खेत में पी लिया जहर!...
कोरबा/ जांजगीर-चांपा । प्रेम, शक और सनक की कहानी का ऐसा खौफनाक अंत सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया है। जिस प्रेम संबंध में कभी नजदीकियां थीं, वही कथित तौर पर एक महिला की मौत की वजह बन गया। दूसरे युवक के साथ प्रेमिका को देखकर 51 वर्षीय शिवचरण यादव इस कदर बौखलाया कि उस पर हत्या करने का आरोप है। धनेश्वरी बाई की कथित हत्या के बाद आरोपी ने शव को झाड़ियों में छिपा दिया और दो दिनों तक गांव में सामान्य बने रहने का प्रयास करता रहा। लेकिन अपराध का राज ज्यादा दिनों तक दबा नहीं रह सका। जब आरोपी ने अपने बेटे के सामने जुर्म कबूल किया, तो बेटे ने उसे पुलिस के हवाले होने की सलाह दी। इसके बाद जो हुआ, उसने पूरे घटनाक्रम को और भी सनसनीखेज बना दिया। आरोपी खेत में पहुंचा और जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल कोरबा में भर्ती कराया गया। प्रेमिका को दूसरे युवक के साथ देख भड़का गुस्सा, विवाद का खौफनाक परिणाम - मामला जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत पंतोरा चौकी के अंगारखार गांव का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, 51 वर्षीय शिवचरण यादव...