बालोद

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोड़ेकसा में “एक पेड़ मां के नाम पर” हुआ पौधारोपण

फिरोज अहमद खान (पत्रकार)
बालोद। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोड़ेकसा (डौंडी लोहारा) में एक पेड़ मां के नाम पर पौधारोपण किया गया। जामुन, कटहल, नीम, आम के 30 पौधे लगाए गए। शिक्षकों के साथ-साथ, बच्चों को भी पेड़ों की सुरक्षा देने हेतु प्रेरणा दी गई। कक्षा 9वी से 12वीं तक के सभी बच्चों ने अपनी भागीदारी निभाई। विद्यालय में बाल सभा का आयोजन किया गया। प्रत्येक शनिवार को विद्यालय में बाल सभा का आयोजन किया जाता है। गोपाल साहू द्वारा व्यक्तित्व निर्माण पर विचार गोष्टी भी रखी जाती है।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य केशराम जांगड़े, नंदकिशोर पिस्दा, जयकांत पटेल, जयप्रकाश ठाकुर, तारण दास मानिकपुरी, राकेश कुमार मानकर, खिलेश्वर रावटे एवं कुंदन लाल मेरिया विशेष रूप से उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!