बालोद

राजहरा नपाध्यक्ष शिबू नायर की दादागिरी, सत्ता के नशे में चूर होकर मजदूर के घर को तुड़वा दिया…

फिरोज अहमद खान (पत्रकार)

बालोद। भाजपा युवा नेता श्याम जायसवाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कांग्रेसी नगरपालिका अध्यक्ष शिबू नायर पर आरोप लगाते हुए कहा कि वार्ड क्रमांक 14 के निवासी देवेन्द्र कुमार का घर नगर पालिका कर्मचारी बुद्धिमान सिंह द्वारा बिना नोटिस या कोई सूचना दिए अवैध बताते हुए तोड़ दिया गया हैं। देवेन्द्र कुमार ने बताया कि दिनांक 24 मई 2024 को दोपहर 2 बजे के आस पास उनके अनुपस्थिति में घर के बाउंड्रीवाल को बिना किसी नोटिस के नगरपालिका कर्मचारी बुद्धिमान सिंह द्वारा दादागिरी पूर्वक तोड़ दिया गया।

श्याम जायसवाल ने तत्काल इस मामले के सम्बंध में फोन से मुख्य नगर पालिका अधिकारी व स्थानीय एसडीएम से जानकारी मांगी तो उन्होंने इस मामले में किसी प्रकार की कोई जानकारी नही होने की बात कही। वही इस मामले पर सोमवार को देखने की बात कही है। इसके बाद श्याम जायसवाल ने नगर पालिका कर्मचारी बुद्धिमान सिंह को फोन कर उनसे बात कर इस मामले पर जानकारी मांगी तो उन्होंने बताया कि नगर पालिका से किसी भी प्रकार का कोई नोटिस नही दिया गया हैं। हमारे द्वारा नगरपालिका अध्यक्ष शिबू नायर के कहने पर देवेंद्र कुमार के घर की बाउंड्रीवाल को तोड़ा गया है। श्याम जायसवाल ने उनको बताया कि हमारे बीच बातचीत रिकॉर्ड हो रही है। क्या यह आपका रिकॉर्डेड बयान हैं कि नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर के कहने पर बिना नोटिस के देवेन्द्र कुमार के घर की बाउंड्रीवाल तोड़ा गया हैं। तो बुद्धिमान सिंह द्वारा पुनः इसकी पुष्टि की गई कि शिबू नायर के कहने पर ही बिना किसी सरकारी नोटिस दिए हमने देवेंद्र कुमार के घर का बाउंड्रीवाल तोड़ा है।

इसके बाद श्याम जायसवाल ने पीड़ित पक्ष के साथ पुलिस थाने पहुँच कर इस मामले में सरकारी पद का दुरुपयोग करने वालो पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की जिसके बाद पुलिस प्रशासन इस मामले में जांच शुरू कर दिया है। पुलिस प्रशासन के शुरुवाती जांच में चौकाने वाले तथ्य सामने आये है। जिसमे मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने पुलिस प्रशासन से वार्ड क्रमांक 25 के अतिक्रमण को तोड़ने पुलिस बल की मांग की थी। पुलिस बल उपलब्ध होने पर बुद्धिमान सिंह ने शिबू नायर के कहने पर पुलिस बल को गुमराह कर उनका दुरूपयोग कर इन लोगो ने वार्ड क्रमांक 14 के देवेंद्र कुमार के घर को तोड़ दिया है।

इस प्रकार नगरपालिका अध्यक्ष शिबू नायर, व नगरपालिका कर्मचारी बुद्धिमान सिंह के ऊपर सीधा सीधा अपने पद का दुरूपयोग का मामला बनता है साथ ही इन लोगो द्वारा सरकारी संपत्ति कचरा उठाने वाले गाड़ी से दीवार को गिराने का काम लिया गया व जानबूझकर सरकारी वाहन को दीवार में ठोक ठोक कर नुकसान पहुँचाया गया हैं। इसलिए इन लोगो पर सरकारी संपत्ति के नुकसान पहुँचने के धारा के तहत एफआईआर दर्ज किया जाए। उन्होंने कहा कि तत्काल देवेंद्र कुमार को हुए नुकसान का मुआवजा दिलाया जाए।

श्याम जायसवाल ने आगे कहा कि सभी अधिकारी व कर्मचारी इस बात का ध्यान रखे कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ में हमारे विष्णदेव साय की सरकार है। किसी भी आम जनता को अगर कोई परेशान किया तो उसके गम्भीर परिणाम उन अधिकारियों व कर्मचारियों को भुगतना होगा। साथ ही दल्ली राजहरा के 27 वार्डो के किसी भी आम जनता को कोई भी नेता या अधिकारी परेशान करे या उनसे अवैध वसूली करे, अनावश्यक पैसे मांगे तो वह तत्काल श्याम जायसवाल से सम्पर्क कर सकते हैं। उन्हें तत्काल न्याय दिलाने का प्रयास उनके द्वारा किया जायेगा व जरूरत पड़ी तो पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने डौंडी लोहरा छाया विधायक देवलाल ठाकुर तथा भाजपा बालोद जिला अध्यक्ष पवन साहू के माध्यम से मुख्यमंत्री तक जायेगे।

Feroz Ahmed Khan

संभाग प्रभारी : दुर्ग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!