जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चाम्पा : नाबालिक को बाथरूम में बंद कर दुष्कर्म करने वाला आपोपी गया जेल…

जांजगीर-चांपा। जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी अनुसार नाबालिग लड़की 18 अप्रैल की सुबह घर के पीछे आंगन के तरफ बाथरूम में गई थी। इस बीच आरोपी नंद कुमार कुर्रे की नियत बिगड़ गई। उसे बाथरूम में अकेले जाता देख उसके पीछे-पीछे चला गया।

पीड़िता ने बताया कि मुंह को अपने हाथों से दबाकर बाथरूम में बंद कर दिया। इसके बाद दुष्कर्म किया, जिसके बाद आरोपी नंद कुमार कुर्रे मौके से भाग निकला। घटना की पीड़िता ने जानकारी परिजनों को दी उसके बाद परिजनों ने अकलतरा थाने में FIR दर्ज कराई।

अपराध दर्ज करने के बाद पुलिस एक्शन मोड पर आई। शिकायत के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर जगह-जगह छापेमारी कर रही थी, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आ रहा था। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली की आरोपी नंद कुमार कुर्रे अपने गांव में है। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। आरोपी को पुलिस हिरासत मे लेकर पूछताछ की। इस दौरान आरोपी नंद कुमार कुर्रे ने जुर्म स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है। पुलिस मामले में आगे की जांच पड़ताल कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!