राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रियंका गांधी को बताया अज्ञानी…जाने क्या है मामला?…

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रियंका गांधी को अज्ञानी बताया है। उन्होंने कहा कि उन्हें प्रदेश कांग्रेस के नेता बुद्ध बना देते हैं। दरअसल, मामला PDS सिस्टम से गरीबों को चावल देने का है। एक टीवी इंटरव्यू में प्रियंका गांधी ने कहा कि, कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ में गरीबों को 35 किलो राशन दे रही थी भाजपा की सरकार ने इसे बंद कर दिया।

सीएम विष्णुदेव साय ने X पर लिखा कि, कांग्रेस की 70 सालों से झूठ बोलने की बीमारी है, इतनी आसानी से तो जाएगी नहीं…, प्रियंका गांधी जी, झूठ फैलाने से फुरसत मिल जाए तो आपकी कांग्रेस सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में किए गए 5000 करोड़ के चावल घोटाले पर भी दो शब्द कह दें।

प्रियंका के लिए CM साय ने आगे लिखा कि, आपकी अज्ञानता का फ़ायदा उठाकर हर बार छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेता आप लोगों को बुद्ध बना देते हैं। पिछली बार कांग्रेसियों ने राहुल जी को कह दिया था कि कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ के हर जिले में फूड पार्क बना दिया है।

उस झूठ का जवाब छत्तीसगढ़ की जनता ने आपकी पार्टी को रसातल में पहुंचा कर दे दिया। इस बार राशन के मामले में फिर आपकी पार्टी ने आपको बेवकूफ बना दिया। थोड़ा पढ़ लिख लिया कीजिए कोई बयान देने से पहले, थोड़ा होमवर्क कर बयान देंगी तो बार-बार फजीहत नहीं होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!