रायगढ़

रायगढ़ पुलिस विभाग में ताबड़तोड़ तबादले-प्रशासनिक हलचल तेज!…

रायगढ़। जिले में पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल हुआ है! पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के तहत कई अधिकारियों और कर्मचारियों के तत्काल प्रभाव से तबादले कर दिए गए हैं। इस आदेश के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

सूत्रों के अनुसार, यह तबादला सूची अचानक आई है और इसे प्रशासनिक मजबूती के नाम पर जारी किया गया है। लेकिन क्या इसके पीछे कुछ और भी कारण हैं? क्या जिले की कानून-व्यवस्था पर कोई आंतरिक चुनौती थी, जिसके चलते यह निर्णय लिया गया?…

तबादले की बड़ी बातें :

अचानक आए आदेश से पुलिस विभाग में हड़कंप!
प्रशासनिक मजबूती या अंदरूनी उठापटक?
आगामी आदेश तक नए स्थानों पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश!

क्या है अंदर की खबर? : विभागीय सूत्रों का कहना है कि कुछ अधिकारी लंबे समय से एक ही पद पर बने हुए थे, वहीं कुछ पर लापरवाही के आरोप भी लगे थे। हालांकि, आधिकारिक रूप से इसे प्रशासनिक दृष्टिकोण से लिया गया निर्णय बताया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!