बालोद

हल्बा हल्बी आदिवासी समाज के सामुदायिक भवन निर्माण का भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न

फिरोज अहमद खान (पत्रकार)
बालोद/राजहरा। जिले के नगर पंचायत क्षेत्र चिखलाकसा में हल्बा हल्बी आदिवासी समाज के अध्यक्ष राजू रावटे के नेतृत्व में भूमि पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्यतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष पवन साहू, हल्बा हल्बी आदिवासी समाज चिखलाकसा के कार्यक्रम में शामिल हुए।

हल्बा हल्बी आदिवासी समाज चिखलाकसा के अध्यक्ष राजू रावटे ने बताया कि हल्बा हल्बी आदिवासी समाज चिखलाकसा में सामुदायिक भवन की लम्बे समय से मांग की जा रही थी ऐसे में आज वर्षो पूर्व की मांग पूरी हुई है। ऐसे में हल्बा हल्बी आदिवासी समाज चिखलाकसा की ओर से भाजपा की सरकार का आभार व्यक्त किया है। इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष पवन साहू, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर, भाजपा नेता बंसत जैन की कड़ी मेहनत के बाद आज सामुदायिक भवन निर्माण का भूमि पूजन भाजपा जिलाध्यक्ष पवन साहू के कर कमलों से किया गया है।

इस भूमिपूजन के कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष पवन साहू, नगर पंचायत चिखलाकसा अध्यक्ष भीखी मासिया, हल्बा हल्बी आदिवासी समाज के केंद्रीय महामंत्री गिरवसिह ठाकुर, निगरानी समिति तिहार सिंह तारम, ब्लॉक अध्यक्ष कुसुमकसा सत्तर सिंह कोमा, किशन खरांसु, कीर्तन, उपाध्यक्ष पुष्पा लटिया, गोविन्द राम खरांसु, हरक रावटे, खेमू भण्डारी, शांति रावटे, आशो बाई, चैत राम लटिया, निर्मल तारम, विष्णु उर्वशा, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश सह-सोशल मीडिया प्रभारी हितेश कुमार, भाजपा नेता बसंत जैन, राजू रावटे सहित अन्य हल्बा हल्बी आदिवासी समाज चिखलाकसा के कई सदस्य इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

Feroz Ahmed Khan

संभाग प्रभारी : दुर्ग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!