बालोद

राजहरा से कांग्रेस का कद्दावर नेता भाजपा में शामिल

फिरोज अहमद खान (पत्रकार)
बालोद/राजहरा। दल्ली राजहरा के वार्ड क्रमांक 23 से कांग्रेस पार्टी के पूर्व पार्षद प्रदीप बाघ ने भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर भाजपा में शामिल हुए। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं बालोद जिला चुनाव प्रभारी नीलू शर्मा तथा भाजपा जिला अध्यक्ष पवन साहू द्वारा प्रदीप बाघ को गमछा पहनाकर भाजपा की सदस्यता दिलाई गई।

वार्ड क्रमांक 23 से कांग्रेस पार्टी के पूर्व पार्षद प्रदीप बाघ को भाजपा में शामिल करवाने में राजहरा मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी की अहम भूमिका रही। इस अवसर पर जिले के भाजपा नेता कृष्णकांत पवार, यशवंत जैन, राकेश यादव (छोटू), चेमन देशमुख प्रीतम साहू, दिलीप शर्मा, वीरेंद्र साहू, संध्या भारद्वाज, अभिषेक शुक्ला आदि मंचस्थ थे। प्रदीप बाघ को भाजपा का सदस्य बनने पर मंडल महामंत्री दल्ली राजहरा से महेंद्र सिंह, मदन माईती, श्रीमती शीतल नायक, संतोष देवांगन, रामेश्वर साहू, किरण सिन्हा, बॉबी छतवाल, मंडल उपाध्यक्ष रमेश गुर्जर, सुजीत झा, महेंद्र पिपरे, राजेश कांबले, श्रीमति सोहद्रा ठाकुर, मनजीत कौर, अंजू साहू, पुरोबी वर्मा, सुरेंद्र बेहरा, शंकर साहू, निलेश श्रीवास्तव, राजेश दशोडे, सुमित जैन, गिरधर सिन्हा, सोनू ठगेल, हुकुम सिंह ठाकुर, संजीव सिंह, स्वाधीन जैन, उमेश विश्वकर्मा, गीता मरकाम, उषा साहू एवं भाजपा के ज्येष्ठ एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

शहर में वार्ड क्रमांक 23 से कांग्रेस पार्टी के पूर्व पार्षद प्रदीप बाघ के भाजपा में शामिल होने से शहर में कई तरह की बात चर्चा में है। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि राजहरा नगर पालिका अध्यक्ष की पार्टी व पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति रुखे रवैए के कारण कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी देखी जा रही है। कांग्रेस के जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर पार्टी की छवि नपा अध्यक्ष द्वारा धूमिल की जा रही है वही शहर के मतदाताओं में पार्टी और नपा अध्यक्ष के प्रति भारी आक्रोश देखा जा रहा है। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अब की बार इस बार भी आगामी नगरीय निकाय चुनावों में दोबारा इन्हें कांग्रेस पार्टी का टिकिट दिया जाए तो, पार्टी की हार तय है।

Feroz Ahmed Khan

संभाग प्रभारी : दुर्ग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!