बालोद

पार्षद की लोकप्रियता से व्यथित होकर विरोधी मचा रहे आतंक

फिरोज अहमद खान (पत्रकार)
बालोद/राजहरा। पार्षद की लोकप्रियता से व्यथित होकर विरोधी मचा रहे आतंक। बता दें कि जिले के दल्ली राजहरा नगर पालिका परिषद के वार्ड 08 के पार्षद स्वप्निल प्रमोद तिवारी के द्वारा लगातार वार्ड का विकास और वार्डवासियो सहित शहर के लोगो की परेशानी और समस्याओं में साथ खड़े रहने के कारण राजनीतिक गलियारों के पार्टी के तथा विरोधी नेताओ को उनकी प्रतिष्ठा हजम नही हो रही है। ऐसा ही हाल कुछ दिनों पहले वार्ड 08 में बीएसपी अस्पताल के सामने लगे एलईडी बोर्ड को भी सुनियोजित तरीके से तोड़ चकनाचूर कर दिया गया था। कांग्रेस और भाजपा के ही विरोधी नेताओ द्वारा सिर्फ कोरी बयानबाजी कर झुटी वाहवाही बटोरी जाती है लेकिन धरातल पर कोई काम अंजाम नही दिया जाता। वही वार्ड क्रमांक 08 के पार्षद द्वारा लगातार क्षेत्र की जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाता है। जिसके चलते उन्ही की पार्टी में शामिल नेताओ द्वारा ऐसा षड्यंत्र रचा जा रहा है। बता दें कि आगामी नगरीय निकाय चुनावों के मद्देनजर ऐसा षड्यंत्र रचा जा रहा है। पूर्व पार्षद प्रमोद तिवारी के सुपुत्र स्वप्निल प्रमोद तिवारी की प्रतिष्ठा व छवि के कारण इस बार पार्टी की ओर से उन्हें नगर पालिका अध्यक्ष के लिए चुने जाने की बात सामने आ रही है। जिसके चलते राजनीतिक दलों के जानकारो द्वारा पूर्वानुमान लगाने गुप्त रूप से जांच करवाई जाती है जिसमे आगामी चुनावों में किसे पार्टी का टिकिट देकर उम्मीदवार चुना जाए।

वार्ड क्रमांक 08 में ही बाल उद्यान में लगे एलईडी बोर्ड को रात में ही असामाजिक तत्वों द्वारा जानबूझकर तोड़ दिया गया है। इतनी ऊंचाई पर लगे एलईडी बोर्ड को तोड़ने के लिए सुनियोजित तरीके से तोड़फोड़ का कार्य किया गया है। वही वार्ड क्रमांक 08 के पार्षद स्वप्निल प्रमोद तिवारी ने बताया कि आज सुबह उनको एलईडी बोर्ड के टूटने की जानकारी प्राप्त हुई है जिसके बाद उन्होंने स्वयं जाकर देखा तो एलईडी बोर्ड टूटा हुआ मिला। जिसकी को राजहरा थाने में शिकायत दर्ज करवा रहे है।

राजहरा पुलिस द्वारा समय समय पर पेट्रोलिंग वाहन के दौरा नही करने से क्षेत्र में अपराधियों के हौंसले बुलंद हो गए है वही असामाजिक तत्वों में पुलिस का भय समाप्त हो गया है। शहर में अपराधिक प्रवित्ति के लोगो द्वारा अवैध कार्यों को अंजाम दिया जा रहा है। शहर में हर गली मोहल्ले में अवैध शराब और नशे की गोली की बिक्री की वजह से युवाओं में अपराध की प्रवृत्ति पनपने लगी है। पार्षद स्वप्निल प्रमोद तिवारी ने बताया कि शहर के कुछ नेताओं द्वारा पार्षद की छवि धूमिल करने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए कई योजनाओं को स्वीकृत करवाया है और उन पर काम भी चल रहा है।

“वार्ड 08 में स्थित बाल उद्यान में लगे एलईडी बोर्ड को असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़े जाने की शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच कर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।”

सुनील तिर्की
थाना प्रभारी, पुलिस थाना राजहरा

Feroz Ahmed Khan

संभाग प्रभारी : दुर्ग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!