राजनीती

40 सीट पार नहीं कर पाएगी कांग्रेस;  कांग्रेसियों ने चुनाव लड़ा ही नहीं, इनका बुरा हाल : डिप्टी सीएम शर्मा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, कांग्रेस 40 से ज्यादा लोकसभा सीट नहीं जीत पाएगी। 4 जून को जब रिजल्ट आएगा, तो कांग्रेस पूरे देश में 40 सीट से पार नहीं जाने वाली है। इन्होंने (कांग्रेस) चुनाव लड़ा ही नहीं, 100 साल पुरानी पार्टी ने आज तक के इतिहास में सबसे कम सीटों पर चुनाव लड़ा है। इनका हाल बुरा है।

सोमवार को रायपुर में मीडिया से चर्चा में विजय शर्मा ने कहा कि, सरकार बनाने के लिए कांग्रेस चुनाव नहीं लड़ रही है। उनको अपनी पार्टी आगे बढ़ाना है, तो परिवारवाद से कैसे मुक्ति हो सकती है, भ्रष्टाचार से कैसे मुक्ति हो सकती है, संघर्ष का रास्ता कैसे अपनाया जा सकता है, कैसे आदिवासियों के लिए, आमजन के लिए काम किया जा सकता है, इस पर विचार करना चाहिए।

कोई भाजपा में है, तो बचेगा ऐसा नहीं : कांग्रेस के विधायक रह चुके शिशुपाल शोरी का नाम कोल स्कैम में सामने आ चुका है। अब वो भाजपा प्रवेश कर चुके हैं। कांग्रेस का आरोप है कि अब उन पर कोई कार्रवाई नहीं होगी। इस पर जवाब देते हुए गृहमंत्री ने कहा कि, कोई भाजपा में आ गए हैं, तो भैया जो दोषी होंगे सो होंगे, जो जांच होगी सबके लिए बराबर जांच होगी। चाहे किसी भी पार्टी में हैं। उससे कोई लेना देना नहीं है।

विदेश भाग चुके लोगों को नहीं छोड़ेंगे : CGPSC गड़बड़ी मामले में मास्टर माइंड कहे जाने वाले टामन सिंह सोनवानी के विदेश चले जाने की चर्चा है। इस पर विजय शर्मा ने कहा कि, किसी के विदेश भागने से कुछ थोड़ी होता है, कोई अपनी जमीन और संपत्ति लेकर थोड़ी भाग जाएगा। अगर ऐसा कोई विषय सामने आ रहा है, तो जांच में अपराध यदि स्थापित होता है, तो बहुत सारे तरीके होते हैं, कोई संशय नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!