बालोद

कारगिल युद्ध विजय की 25 वीं वर्षगांठ पर दल्ली राजहरा में मनाया गया कार्यक्रम

भाजपाइयों ने कारगिल युद्ध में अपनी जान न्योछावर करने वाले शहीदों को नमन कर किया याद

फिरोज अहमद खान (पत्रकार)
बालोद। कारगिल युद्ध के 25 वीं वर्षगांठ पर स्थानीय जैन भवन चौक दल्ली राजहरा में मनाया गया कार्यक्रम में आज से 25 वर्ष पूर्व 18000 फीट की ऊंचाई पर स्थित भारतीय सीमा के पास स्थित कारगिल में पाकिस्तानी घुसपैठियों के रूप में पाकिस्तानी सैनिको भारत की सीमा पर घुसने का प्रयास कर रहे थे उन्हें मार गिराया था इस युद्ध में हमारे सैनिकों ने अपनी जान गंवाकर ऑपरेशन विजय को सफल बनाया था और भारत देश का मान बढ़ाया था। भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी एवं भाजपा सदस्यों और पूर्व सैनिक संघ के जिला अध्यक्ष राजकुमार साहू अपने साथ रिटायर्ड युवा फौजी साथियों के द्वारा कारगिल युद्ध में अपनी जान न्योछावर करने वाले शहीदों को नमन कर याद किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी ने कहा कि कारगिल में हमारे जवानों के द्वारा पाकिस्तान से 84 दिनों तक युद्ध लड़कर फिर भारतीय चौकियों पर अपना कब्जा जमाया है। पाकिस्तान एक तरफ भारत के साथ शांति वार्ता की अपील करता है विश्व में यह दिखाना चाहता है कि हम शांति के समर्थक हैं और दूसरी ओर पीठ पीछे खंजर लेकर आतंकवादियों के साथ मिलकर हमेशा खंजर भोपने का काम करता रहा है। पाकिस्तान कारगिल के ऊंची चोटी पर अपने सैनिकों को घुसपैठियों एवं आतंकवादियों के रूप मैं भेज कर भारतीय सीमाओं पर घुसपैठ कर दोहरा घात कर रहा था। इसका भारतीय सैनिकों ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

पूर्व सैनिक संघ के जिला अध्यक्ष राजकुमार साहू ने बताया इस युद्ध की शुरुआत 3 मई 1999 की शुरुआत में हुई थी। पाकिस्तानी सेना ने घुसपैठिया एवं आतंकवादियों के साथ मिलकर भारतीय क्षेत्र की कई रणनीतिक पहाड़ियों पर कब्जा जमा लिया था। इन चौकियों को मुक्त कराने के लिए भारत की ओर से ऑपरेशन विजय की शुरुआत की गई थी। तीन महीने की लंबे संघर्ष के बाद 26 जुलाई 1999 को भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान द्वारा कब्जाई गई चौकी पर फिर से कब्जा जमा कर उसमे तिरंगा फहराया था। इस युद्ध में 527 भारतीय सपूतों ने भारत मां की रक्षा के लिए शहीद हो गए थे। वही पाकिस्तान के लगभग हज़ारों सैनिक और अनगिनत आतंकवादी मारे गये थे। यह तो सच है कि हमारा भारत कभी किसी देश के ऊपर जबरदस्ती हमला नहीं किया l भारत हमेशा शांतिप्रिय देश रहा है, और रहेगा। लेकिन हमारे देश को बुरी नजर से देखने वाले को हम नहीं छोड़ेंगे।

इस अवसर पर दल्लीराजहरा भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी, महामंत्री महेंद्र सिंह, सुरेश जायसवाल, भूपेंद्र श्रीवास, राजेश कांबले, श्रीमती पुरोबी वर्मा, रमेश गुज्जर, शंकर साहू, गिरधर सिन्हा, सुमित जैन, हरीश बाघ, सागर गनीर, मो इमरान, रमेश जैन, मनन गुप्ता, प्रमोद कुमार, अशोक सिन्हा, सिध्दार्थ सिंह व अन्य मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!