बालोद

गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम कुरदी में 06 जुलाई को जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का होगा आयोजन

एसडीएम सुरेश साहू ने ली तैयारियों के संबंध में बैठक

फिरोज अहमद खान (पत्रकार)

बालोद। राज्य शासन के निर्देशानुसार प्रशासनिक अमले का आम जनता के बीच पहुँचकर उनके माँगों एवं समस्याओं के त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने हेतु जिले के विभिन्न ग्रामों में जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविरों का आयोजन शनिवार 06 जुलाई से प्रारंभ हो जाएगा। इसी क्रम में कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के निर्देशानुसार 06 जुलाई को गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम कुरदी में जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया है।

एसडीएम सुरेश साहू ने जन समस्या निवारण शिविर के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु जनपद पंचायत कार्यालय गुण्डरदेही में आज अनुभाग स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को ग्राम कुरदी के धान खरीदी केन्द्र में आयोजित इस शिविर के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु सभी तैयारियाँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!