छत्तीसगढ़दुर्ग संभागबालोद

खौफनाक हत्या : होली से एक रात पहले पति ने कुल्हाड़ी से काट दिया पत्नी का गला, फिर खुद लटक गया फंदे पर!

फिरोज अहमद खान (पत्रकार)
बालोद/डौंडी। होली के रंगों से पहले बालोद जिले के ग्राम मरकाटोला (गुदुम) के गावड़े पारा में रक्तरंजित होली का मंजर देखने को मिला। गुरुवार दोपहर ढाई बजे, आत्मा राम गावड़े ने अपनी पत्नी यशोदा बाई गावड़े को कुल्हाड़ी से क्रूरतापूर्वक मार डाला। इसके बाद उसने कमरा बंद कर फांसी का फंदा लगा लिया। मां की लाश और पिता के फंदे पर लटकने का दृश्य देखकर चारों बच्चे सदमे में आ गए। बच्चों ने ग्रामीणों की मदद से दरवाजा तोड़ा और पिता को फंदे से उतारकर शासकीय अस्पताल पहुंचाया।

यशोदा गावड़े की गर्दन धड़ से अलग हो चुकी थी। खून से सनी लाश ने गांव को दहशत में डाल दिया। पत्नी की हत्या कर खुद आत्मा राम गावड़े ने कमरे में फांसी का फंदा लगा झूल गया, लेकिन बच्चों और ग्रामीणों ने समय रहते उसे बचा लिया। हत्या का कारण अज्ञात है। पुलिस को शक है कि पारिवारिक विवाद या मानसिक असंतुलन हो सकता है।

इस नृशंस हत्या से मासूम बच्चों को सदमा और गांव में दहशत फैल गई। यशोदा और आत्मा राम के चार बच्चे है। ग्रामीणों ने बताया, कल ही आत्मा राम, रिश्तेदारों से मिलकर वापस गांव लौटा था। सब कुछ सामान्य लग रहा था। ये कैसी होली ले आई! गांव में सन्नाटा छाया है। महिलाएं डर के मारे घरों से बाहर नहीं निकल रहीं।

राजहरा सीएसपी डॉ. चित्रा वर्मा और डौंडी थाना प्रभारी उमा ठाकुर ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा तैयार करवा लिया। आत्मा राम से अस्पताल में पूछताछ जारी है। वर्तमान में उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मर्ग (मृत्यु प्रकरण) दर्ज कर सबूत जुटाए जा रहे हैं। डौंडी पुलिस ने कुल्हाड़ी और फंदे की रस्सी को सुरक्षित जप्त किया गया।

होली से एक दिन पहले की इस घटना ने त्योहार की खुशियों के बीच गांव के मनोबल को तोड़ गई। कुल्हाड़ी से किए गए ताबड़तोड़ वार बताते हैं कि आरोपी पूरी तरह बर्बर हो चुका था। अब सवाल यह उठता है कि चार नाबालिग बच्चों की देखभाल कौन करेगा? वहीं डौंडी पुलिस द्वारा ग्रामीणों से पूछताछ कर मामले का पता लगाया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है “यशोदा शांत स्वभाव की थी।”

राजहरा सीएसपी डॉ. चित्रा वर्मा ने कहा कि “हिंसा कभी किसी समस्या का समाधान नहीं होती।” ऐसे मामलों में तुरंत नजदीकी थाने में संपर्क करें। छत्तीसगढ़ पुलिस महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देती हैं।

Feroz Ahmed Khan

संभाग प्रभारी : दुर्ग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!