पुलिस कप्तान द्वारा किया गया थाना राजहरा का वार्षिक निरीक्षण
फिरोज अहमद खान (पत्रकार)
बालोद। बालोद पुलिस कप्तान ने थाना राजहरा में दरबार लगाकर पुलिसकर्मियों की सुनी गुजारिश। साथ ही पुलिस थाने का वार्षिक निरीक्षण भी किया गया, जिसमें थाने की कार्यप्रणाली, सुरक्षा व्यवस्थाएं, और कर्मचारियों की स्थिति का मूल्यांकन किया जाता है। यह निरीक्षण थाने की कार्यक्षमता, संसाधनों का सही उपयोग और अधिकारियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के लिए किया जाता है, ताकि भविष्य में सुधार की आवश्यकता का पता चल सके और कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के उपाय किए जा सकें।
वहीं अगामी नगरी निकाय एवं ग्राम पंचायत चुनावों में कर्मचारियों को लगन एवं कड़ी मेहनत से अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करने कें संबंध में दिये दिशा निर्देश। आपको बता दें कि दिनांक 31 जनवरी 2025 को पुलिस अधीक्षक बालोद एसआर भगत द्वारा थाना राजहरा का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बालोद एसपी ने थाना में उपस्थित सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों के परेड एवं टर्नआउट का निरीक्षण कर थाने में सभी रिकार्ड, रजिस्टर एवं थाना परिसर का भी निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारी कर्मचारियों के उत्साहवर्धन के लिए उचित ईनाम भी प्रदान किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना में लंबित अपराध, मर्ग, गुम एवं जनता की शिकायत के निकाल हेतू निर्देशित किया गया। वहीं बालोद पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना में पदस्थसभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को अगामी नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव में लगन एवं कड़ी मेहनत करने एवं अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वाहन करने के संबंध में दिशा निर्देश भी दिए गए।
बालोद एसपी द्वारा सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों का थाना परिसर दरबार लगाकर उनकी गुजारिश सुनी गयी एवं उनकी समस्याओं का निराकरण किया गया। साथ ही सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को सशक्त ऐप, ई-साक्ष्य ऐप, सायबर प्रहरी तथा त्रिनयन एप के उपयोग कें संबंध में भी जानकारी दी गई। वार्षिक निरीक्षण में नगर पुलिस अधीक्षक डॉ. चित्रा वर्मा, निरीक्षक सुनील तिर्की, सउनि सूरज साहू, पुनउ राम साहू, विजय जगत, हिरामन लाल मंडावी एवं समस्त थाना स्टाफ भी उपस्थित थे।