सारंगढ़-बिलाईगढ़

सनसनीखेज खुलासा : प्रेमिका से मिलने गया युवक मौत के जाल में फंसा, 20 दिन बाद कंकाल बरामद! सुबूत मिटाने के लिए जला दिया शव ; जाने पूरा मामला…

सारंगढ़-बिलाईगढ़। प्रेमिका से मिलने गए युवक की प्रेम कहानी दर्दनाक अंत तक पहुंच गई। 20 दिनों तक लापता युवक मनोज साहू का कंकाल और जली हुई हड्डियां जंगल में बरामद हुईं। पुलिस जांच में सामने आया कि युवक की मौत करंट लगने से हुई थी, जिसे जंगली सूअर के शिकार के लिए बिछाए गए बिजली के तारों में फंसकर अपनी जान गंवानी पड़ी।

सुबह 4 बजे लौटते वक्त करंट से मौत : मनोज साहू अपनी प्रेमिका से मिलने तेंदूदरहा गांव गया था। सुबह 4 बजे जब वह घर लौट रहा था, तभी वह शिकारियों के लगाए गए बिजली के तार की चपेट में आ गया। करंट लगते ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हत्यारे बने शिकारी : पहचान मिटाने के लिए शव जलाया ! इस घटना के बाद शिकारी घबरा गए और साक्ष्य छिपाने के लिए मनोज के शव को जला दिया। पुलिस को जंगल में खून से सने तीन डंडे भी मिले हैं, जिससे इस मौत पर और भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

चार आरोपी गिरफ्तार, लेकिन पुलिस अब भी खामोश! पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। सवाल उठता है कि क्या इस मौत के पीछे सिर्फ करंट था या फिर कुछ और?

अवैध शिकार बना खतरनाक, जंगल में मौत बिछाने वालों पर कब कसेगा शिकंजा? : यह घटना जंगलों में हो रहे अवैध शिकार की खौफनाक तस्वीर पेश करती है। प्रशासन और वन विभाग की लापरवाही अब इंसानों के लिए भी जानलेवा बन रही है। सवाल यह है कि आखिर कब तक शिकारियों की यह खूनी चाल ऐसे मासूमों की जान लेती रहेगी?

Back to top button