बालोद

संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर, भाजपा मंडल पुरूर मिरिटोला में होगा कार्यालय उद्घाटन और कार्यशाला

फिरोज अहमद खान (पत्रकार)
बालोद/गुरूर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों के उपलक्ष्य में देशभर में “संकल्प से सिद्धि” अभियान जोर पकड़ रहा है। इसी कड़ी में भाजपा मंडल पुरूर मिरिटोला में 15 जून 2025, रविवार को सुबह 11 बजे संकल्प सभा, कार्यशाला और पार्टी कार्यालय का भव्य शुभारंभ किया जाएगा। इस विशेष आयोजन में भाजपा जिले के वरिष्ठ वक्ता शामिल होकर मार्गदर्शन देंगे।

कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप देने के लिए मंडल पदाधिकारियों की पहली बैठक 10 जून को आयोजित की गई। बैठक में तय किया गया कि 05 जून से 15 अगस्त तक शक्ति केंद्र, बूथ और ग्राम स्तर पर मोदी सरकार की विकास योजनाओं और 11 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए विचार गोष्ठियों, सभाओं और जनसंपर्क कार्यक्रमों की शृंखला चलाई जाएगी।

भाजपा मंडल द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य जनता को प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शी नीतियों, गरीब कल्याण, आधारभूत ढांचे के विकास, और वैश्विक नेतृत्व क्षमता से अवगत कराना है। संकल्प से सिद्धि अभियान के माध्यम से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के साथ ही आगामी राजनीतिक लक्ष्यों को भी साधने की रणनीति बनाई जा रही है।

इस बैठक में प्रीतम साहू जी (पूर्व विधायक भाजपा  प्रदेश कार्यसमिति सदस्य) मंडल अध्यक्ष टूकेश्वर पांडेय, कार्यक्रम संयोजक त्रिलोकी साहू जिला पंचायत सदस्य तेज राम साहू, अध्यक्ष प्रहलाद साहू, उपाध्यक्ष सविता साहू, उपाध्यक्ष होमशंकर साहू, महामंत्री राकेश सिन्हा, महामंत्री प्रदीप साहू, जनपद सदस्य हेमंत साहू, मंडल पदाधिकारी मंत्री ममता विजय गौतम, सरपंच प्रतिनिधि केजू साहू, द्वारका साहू, संजय साहू, मनोहर साहू, कुबेर सोनबेर,भावराम साहू, अजय साहू, सुरेन्द्र तिवारी, बाबूलाल जी उपस्थित हुए थे। मंडल पदाधिकारियों ने सभी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सक्रिय सहभागिता की अपील की है।

Feroz Ahmed Khan

संभाग प्रभारी : दुर्ग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!