बालोद

बालोद : तेज रफ्तार ट्रक और कार में भीषण टक्कर, हादसे में 6 की मौत, 7 घायल…

बालोद। फ़िरोज़ अहमद खान : जिले के डौंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत चोरहापड़ाव इलाके में बीती रात तेज रफ्तार माइंस ट्रक से दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कार में सवार लोग छट्ठी (नामकरण संस्कार) कार्यक्रम में शामिल होने के बाद डौंडी से गुरेदा लौट रहे थे। इसी दौरान डौंडी थाना क्षेत्र के चोरहापड़ाव के पास ही कार क्रमांक सीजी 04 एलडी 8049 को दल्ली राजहरा से भानुप्रतापपुर की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक सीजी 07 बीक्यू 0941 ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में 6 की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 7 लोगों की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। वहीं घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया है।

डौंडी पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतकों के नाम इस प्रकार हैं। दुर्पत प्रजापति पिता पूना राम उम्र 30 पुरुष ग्राम गुरेदा (गुंडरदेही), सुमित्रा बाई कुम्भकार पति स्वर्गीय कार्तिक राम उम्र 50 वर्ष घोराड़ी महासमुंद, मनीषा कुम्भकार पति विश्वनाथ उम्र 35 वर्ष ग्राम घोराड़ी महासमुंद, सगुन बाई कुंभकार उम्र 50 वर्ष ग्राम कुम्हारपारा कवर्धा, ईमला बाई पति रेवा राम सिन्हा उम्र 55 ग्राम गुरेदा (गुंडरदेही), जिग्नेश कुम्भकार पिता प्रीतम कुम्भकार उम्र 7 वर्ष ग्राम गुरेदा (गुंडरदेही) शामिल हैं। वहीं घायलों में झमित कुमार पिता मिथलेश कुमार उम्र 7 वर्ष गुरेदा (गुंडरदेही), बिन्देश्वरी बाई पति पूरन लाल कुम्भकार उम्र 35 ग्राम गुरेदा (गुंडरदेही), रूखमणी बाई पति छबिलाल उम्र 60 वर्ष ग्राम भरें गांव, यूवराम साहू पिता घासी राम उम्र 30 वर्ष सिकोसा (गुंडरदेही), रम्भा बाई, ईश्वरी बाई पति कुलपत राम उम्र 61 वर्ष ग्राम गुरेदा (गुंडरदेही), कुमारी बाई पति रूपलाल कुम्भकार उम्र 55 वर्ष भरें गांव शामिल हैं।

सभी घायलों को तत्काल डौंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को राजनांदगांव जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है । घायलों की स्थिति अभी भी नाजुक बतायी जा रही है।

Feroz Ahmed Khan

संभाग प्रभारी : दुर्ग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!