बिलासपुर

न्यायधानी विशेष : हाई प्रोफाइल होटल के कमरे में चल रहा था हाईप्रोफइल जुआ ; भाजपा-कांग्रेस नेता समेत 10 गिरफ्तार, 2 लाख नगद भी बरामद…

बिलासपुर। शहर के हाई प्रोफाइल होटल हैवंस पार्क में जुए के खेल का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें भाजपा और कांग्रेस के नेताओं के साथ-साथ एक विधायक प्रतिनिधि और अन्य रसूखदार लोग शामिल हैं।

इस मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने होटल के कमरा नंबर 202 में छापा मारकर यह कार्रवाई की। मौके से 2 लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं। इसके साथ ही पुलिस ने होटल मालिक को भी गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एक गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें होटल में चल रहे अवैध गतिविधियों की जानकारी दी गई थी।

होटल हैवंस पार्क पहले भी विवादों में रहा है। हाल ही में आबकारी विभाग ने होटल के बार को सील कर दिया था। इसके बावजूद होटल में इस तरह की अवैध गतिविधियां जारी थीं। पुलिस ने मौके पर मौजूद सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

भाजपा और कांग्रेस नेताओं में हलचल : भाजपा और कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी से सियासी हलकों में हलचल मच गई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। होटल में जुए के अड्डे के भंडाफोड़ ने शहर की सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!