बिलासपुर

धान खरीदी मे डेढ़ करोड़ का घोटाला : केंद्र प्रभारी और ऑपरेटर पर होगी FIR, 4 हजार 950 क्विंटल धान कम…

बिलासपुर। जिले के मस्तूरी ब्लॉक के गोडाडीह धान खरीदी केन्द्र में 1.53 करोड़ का घोटाला हुआ है। बड़ी बात यह है कि धान खरीदी में गड़बड़ी पाए जाने पर खरीदी प्रभारी प्रकाश लहरे और डाटा एन्ट्री ऑपरेटर योगेश कुमार लहरे के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।

संयुक्त जांच टीम द्वारा गोंडाडीह धान खरीदी केंद्र में कराई गई जांच में 4950.21 क्विंटल धान का घपला किया जाना प्रमाणित हुआ है, जिसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 53 लाख 46 हजार है। सेवा सहकारी समिति मर्यादित गोडाडीह पंजीयन क्रमांक 575 की जांच सहायक खाद्य अधिकारी मस्तूरी, सहकारिता विस्तार अधिकारी मस्तुरी, खाद्य निरीक्षक मस्तुरी एवं बैंक प्रबंधक लोहर्सी द्वारा 16 जून को संयुक्त रूप से की गई थी। जांच प्रतिवेदन के मुताबिक धान खरीदी केंद्र के तत्कालीन प्रभारी प्रकाश लहरे और ऑपरेटर योगेश कुमार लहरे पदस्थ हैं, जो जांच के दौरान मौके पर उपस्थित थे।

सत्यापन में हुआ घोटाले का खुलासा : रिपोर्ट के अनुसार खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में गोंडाडीह धान खरीदी केन्द्र द्वारा 62560.40 क्विंटल धान की खरीदी की गई थी, जिसमें से 56604.70 क्विंटल धान का परिदान होना और 5955.70 क्विटल धान का शेष होना पाया गया। मौके पर पांच विभिन्न स्टेकों में 3087 बोरी धान भौतिक रूप से पाया गया, जिसमें से 10 बोरे का रेंडमली वजन करने पर उसका औसत वजन 32.57 किलोग्राम पाया गया। इस प्रकार 3087 बोरी धान का कुल वजन 1005.49 क्विंटल धान भौतिक रूप से उपलब्ध पाया गया। धान का ऑनलाइन शेष स्टॉक 5955.70 क्विंटल से भौतिक रूप से प्राप्त धान 1005.49 क्विंटल से घटाने  धान का ऑनलाइन शेष स्टॉक 5955.70 क्विंटल से भौतिक रूप से प्राप्त धान 1005.49 क्विंटल से घटाने पर 4950.21 क्विंटल धान कम होना पाया गया। खाद्य शाखा ने 10 जुलाई को की गई जांच में भी धान की मात्रा कम पाई गई।

जांच प्रतिवेदन के अनुसार गोडाडीह के धान खरीदी केंद्र प्रभारी प्रकाश लहरे और ऑपरेटर योगेश कुमार लहरे द्वारा प्रथम दृष्टया धान का व्यपवर्तन किया जाना और खरीदी में लापरवाही किया जाना पाया गया।  बैंक के शाखा प्रबंधक को उक्त दोनों कर्मचारियों के खिलाफ थाने में FIR दर्ज कराने के निर्देश दिए गए।

उक्त कारवाही कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर उप आयुक्त सहकारिता मंजू पांडेय ने लोहर्सी सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक को संबंधित थाने में FIR दर्ज कराकर सूचित करने कहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!