दुर्ग

दुर्ग : सड़क किनारे मिली महिला की लाश ; नहीं हो पायी अभी तक कोई शिनाख्त, जांच में जुटी पुलिस…

दुर्ग। जिले के थाना पुलगांव क्षेत्र के चौकी नगपुरा अंतर्गत ग्राम नगपुरा भेड़सर रोड के किनारे एक अज्ञात महिला का शव पुलिस को मिला है। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल के मर्चुरी में रख उसके वारिसान की पतासाजी में लगी है। पुलिस ने अपील की है कि कोई इस महिला के बारे में जानता हो तो वह पुलगांव थाना या नगपुरा चौकी में संपर्क कर सकता है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 29 मई को रोड के किनारे रामबाई पति राजू लाल ठेठवार ग्राम नगपुरा के खेत के अंदर एक अज्ञात महिला की लाश मिली है जिसकी उम्र लगभग 40 वर्ष के आसपास है। अज्ञात महिला ने काले रंग का पेटीकोट एवं काले रंग का ब्लाउज पहनी हुई है।

शव के पास में लाल रंग का ब्लाउज एवं बैगनी रंग की चप्पल पड़ी हुई थी। पास में ही मोती नुमा माला, लाल रंग के रेशमी धागे में ताबीज भी पड़ा हुआ था। महिला के दोनों जांघ पर गोदने का निशान बना हुआ है। वह बाएं हाथ से विकलांग है, उसका पंजा नहीं है। उसने दाहिने हाथ में लाल नीले रंग की चूडिय़ां पहनी हुई थी। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!