सूरजपुर

दहेज को लेकर मारपीट, महिला को उसके 9 दिन के नवजात बच्चे के साथ घर से निकाला ; अपराध दर्ज…

बैकुंठपुर। ससुराल पक्ष के लोगों ने नवविवाहित को दहेज के लिए परेशान किया। साथ ही उसे 9 दिन के नवजात बच्चे के साथ घर से निकाल दिया।

इसके बाद पटना थाना में प्रार्थी चांदनी कुशवाहा ने पति संजय कुशवाहा समेत ससुराल पक्ष के लोग राम नरेश कुशवाहा, सावित्री कुशवाहा, आरती कुशवाहा, कविता कुशवाहा, सुनीता कुशवाहा के खिलाफ केस दर्ज कराया।

पुलिस ने आईपीसी की धारा 498-ए के तहत केस दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि ग्राम पंचायत कोचिला अमहर निवासी चांदनी कुशवाहा की शादी संजय कुशवाहा से 22 जून 2023 को हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज को लेकर नवविवाहिता को प्रताड़ित करते थे। 13 जून 2024 को चांदनी ने बच्चे को जन्म दिया।

वहीं, नवजात के जन्म के 9 दिन बाद उन्होंने चांदनी के साथ दहेज को लेकर विवाद किया। साथ ही मारपीट कर नवजात बच्चे के साथ घर से निकाल दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!